पेरेंट्स ने बच्चे का नाम रखा गूगल...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

पेरेंट्स ने बच्चे का नाम रखा गूगल...

बच्चे के नाम को लेकर सभी पेरेंट्स में बड़ी उत्सुकता रहती है। अधिकतर पेरेंट्स तो जन्म से पहले ही बच्चे का नाम ढूंढने लग जाते हैं। इंडोनेशिया में कई पेरेंट्स इस आइडिया में विश्वास करते हैं कि एक नाम एक प्रार्थना होता है जिसका अर्थ है कि वे अपने बच्चों


पेरेंट्स ने बच्चे का नाम रखा गूगल...
बच्चे के नाम को लेकर सभी पेरेंट्स में बड़ी उत्सुकता रहती है। अधिकतर पेरेंट्स तो जन्म से पहले ही बच्चे का नाम ढूंढने लग जाते हैं। इंडोनेशिया में कई पेरेंट्स इस आइडिया में विश्वास करते हैं कि एक नाम एक प्रार्थना होता है जिसका अर्थ है कि वे अपने बच्चों को जो नाम देते हैं, उसमें उनके बच्चे के लिए उनकी आशाएं होती हैं। इसी में विश्वास करते हुए एक कपल ने अपने बेटे का नाम गूगल रखा है। गूगल अब आठ महीने का हो चुका है। उसका जन्म 30 नवंबर 2018 को हुआ था। गूगल के पिता एंडी काहया सापुत्र को यह आइडिया तब आया जब उनकी पत्नी एला कैरीना सात महीने की गर्भवती थीं।
एंडी ने बताया कि बच्चे का नाम सिर्फ गूगल है। उसके नाम के पीछे कोई सरनेम नहीं है। उन्होंने गूगल से पहले माइक्रोसॉफ्ट, आईफोन, आईओएस और विंडोज जैसे नाम सोचकर रखे थे। इस सबसे पहले एंडी ने अपने बेटे के लिए अल्बार दिगांत्रा नाम सोचकर रखा था। लेकिन जब उसका जन्म हुआ तो उनको यह नाम ठीक नहीं लगा और टेक्नोलॉजी कैटेगरी का नाम रखने की सोचा।
गूगल की मां को यह नाम पसंद नहीं था। बच्चे के जन्म के तीन महीने तक जब उनसे कोई पूछता तो वह गूगल नाम न बताकर बेबी बॉय ही बताती थीं। काफी समझाने के बाद वह इस नाम के लिए तैयार हुईं । उन्होंने कहा कि गूगल बड़ा होकर एक लीडर बनेगा जो बहुत सारे लोगों को लीड करेगा। गूगल की तरह ही वह भी सभी लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने बताया कि वे दूसरे बच्चे का नाम भी व्हाट्सएप रखेंगे।