शादी के लिए मोटी लड़कियों को ही पसंद करते हैं यहां के लोग...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

शादी के लिए मोटी लड़कियों को ही पसंद करते हैं यहां के लोग...

आज हम आपको एक ऐसे देश के बार में बता रहे है जहां पर मोटी लड़कियों को पसंद किया जाता है। लड़कियां खुद को मोटा करने के लिए डाइट चार्ट भी फॉलो करती हैं। यही नहीं यहां के पुरुष भी शादी में अपने लिए ओवर वेट महिलाओं को ही पसंद करते हैं। हम बात कर रहे हैं


शादी के लिए मोटी लड़कियों को ही पसंद करते हैं यहां के लोग...आज हम आपको एक ऐसे देश के बार में बता रहे है जहां पर मोटी लड़कियों को पसंद किया जाता है। लड़कियां खुद को मोटा करने के लिए डाइट चार्ट भी फॉलो करती हैं। यही नहीं यहां के पुरुष भी शादी में अपने लिए ओवर वेट महिलाओं को ही पसंद करते हैं।

हम बात कर रहे हैं अफ्रीका की, जहां पर महिलाओं को आकर्षक बनाने के लिए एक दिन में 16,000 तक कैलोरी की डाइट दी जाती है। इन महिलाओं पर इस बात का दबाव बनाया जाता है कि वह खुद को मोटा करने के लिए डाइट चार्ट फॉलो करें।

दरअसल, यहां के लोगों को लगता है कि मोटा होना संपन्नता और खूबसूरती का सबसे बड़ा पैमाना है। इन लोगों का मानना है कि अगर कोई इंसान मोटी लड़की के साथ शादी करता है तो उसकी शादीशुदा जिंदगी बहुत ही अच्छी होती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मॉरीटेनिया में दो महीने का एक 'फीडिंग सीजन' होता है। इसमें 11 साल तक की लड़कियों को मोटा करने के लिए ऊंट का दूध व पॉरिएज जैसी चीजें दी जाती है, जिससे वह अपना वजन बढ़ा सके।