PM मोदी बोले- भारत में सबसे सस्ता इंटरनेट
नई दिल्ली। दूसरी बार पीएम बनने के बाद पहली बार बहरीन के दौरे पर गए पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। भारतीय लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 'मुझे एहसास है कि भारतीय प्रधानमंत्री को बहरीन आने में काफी समय लगा।
नई दिल्ली। दूसरी बार पीएम बनने के बाद पहली बार बहरीन के दौरे पर गए पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। भारतीय लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 'मुझे एहसास है कि भारतीय प्रधानमंत्री को बहरीन आने में काफी समय लगा। हालांकि, मैं सौभाग्यशाली रहा हूं कि मैं बहरीन की यात्रा करने वाला पहला भारतीय पीएम हूं।'
उन्होंने कहा- दुनिया में सबसे सस्ता इंटरनेट डेटा भारत में है। आज भारत में अधिकतर सेवाओं की डिलीवरी डिजिटली हो, इसके प्रयास आगे बढ़ाए जा रहे हैं। हर भारतीय को ये विश्वास हुआ है कि भारत के सपने पूरे हो सकते हैं, आशाएं और आकांक्षाएं पूरी हो सकती हैं।
भारत की इसी आस, इसी विश्वास के बल पर आपका ये सेवक नए संकल्पों को सिद्ध करने में जुटा है। जब आप भारत में अपने परिवार के सदस्यों से बात करते हैं, तो वे आपको बताते हैं कि वे पर्यावरण में बदलाव महसूस करते हैं।