बीवी के सामने कबूली 20 महिलाओं से रेप की बात, फिर उसके साथ भी वही किया

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

बीवी के सामने कबूली 20 महिलाओं से रेप की बात, फिर उसके साथ भी वही किया

वर्जीनिया की एक महिला ने अपने पति की क्रूरता और बलात्कार से जुड़े कई खुलासे किए हैं। कैथरीन लवचिक ने कोर्ट को दी अपनी गवाही में बताया कि उसके पति ने बताया कि वह ऐसी पहली महिला है जिसे वह अपने पुराने राज बता सकता था। बलात्कारी पति ने उसे अपना काला मु


बीवी के सामने कबूली 20 महिलाओं से रेप की बात, फिर उसके साथ भी वही कियावर्जीनिया की एक महिला ने अपने पति की क्रूरता और बलात्कार से जुड़े कई खुलासे किए हैं। कैथरीन लवचिक ने कोर्ट को दी अपनी गवाही में बताया कि उसके पति ने बताया कि वह ऐसी पहली महिला है जिसे वह अपने पुराने राज बता सकता था।

बलात्कारी पति ने उसे अपना काला मुखौटा दिखाया जो एक बैडरूम में रखा था। इसकी आड़ में उसने करीब बीस महिलाओं संग बलात्कार की बात कबूलते हुए बताया कि वह वर्जीनिया का ‘फैयर रेपिस्ट’ था। कैथरीन ने ये गवाही फैयरफेक्स काउंटी कोर्टरूम में दी है।

कैथरीन ने बताया कि ज्यूड लवचिक उसके सिर पर बंदूक तानकर उसे एक घर में ले गया। उसे किचन टेबल की कुर्सी से बांध दिया। इसका बाद उसके साथ भी वहशी हरकत की।

कोर्ट में पति के खिलाफ दी कुछ गवाही को कोर्ट नहीं माना जबकि किन्ही बातों को अनसुना कर दिया। हालांकि ज्यूड लवचिक 1995 के एक मामले में दोषी साबित हुआ, जिसमें उसने चार रूममेट्स संग खुद के अपार्टमैंट में उनका यौन उत्पीड़न किया। जज इस मामले में दोषी साबित हुए ज्यूड के खिलाफ मंगलवार यानी आज सजा का ऐलान करेंगे।

जानकारी के मुताबिक ज्यूड के खिलाफ अन्य दोष साबित नहीं हुए हैं लेकिन अधिकारी इस बात की जांच करने में जुटी हैं कि वो 17 और महिलाओं संग बलात्कार का गुनाहगार तो नहीं। इन महिलाओं संग बलात्कार वर्जीनिया के फैयरफेक्स और प्रिंस विलियम्स में 90 के दशक से पहले और 90 के दशक के बीच में किए गए।