RSS हिटलर की पार्टी से प्रेरित: इमरान खान
पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद कश्मीरी लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए शुक्रवार को ‘कश्मीर ऑवर’ का आयोजन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा, कश्मीर में मुसलमानों पर भारत की तरफ से लगातार जुल्म हो रहा है और इस
पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद कश्मीरी लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए शुक्रवार को ‘कश्मीर ऑवर’ का आयोजन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा, कश्मीर में मुसलमानों पर भारत की तरफ से लगातार जुल्म हो रहा है और इस पूरे मामले पर संयुक्त राष्ट्र अब तक चुप्पी साधे हुए है।
उन्होंने संघ और भाजपा पर भी निशाना साधा। इमरान ने कहा कि हमें आरएसएस की विचारधारा को समझने की जरूरत है। यह (भाजपा) मुस्लिमों से नफरत करने वाली पार्टी है। ये पार्टी हिटलर की नाजी पार्टी से प्रेरित है।
इमरान ने कहा, संघ चाहता है कि मुस्लिमों को हटाएं या भारत में उनके साथ दोयम दर्जे का बर्ताव किया जाए। संघ की विचारधारा ने भारत से धर्मनिरपेक्षता को खत्म कर दिया है। उन्हें सिर्फ हिंदुत्व में भरोसा है। अगर दुनिया के नेता कश्मीरियों के साथ खड़े नहीं हो रहे हैं तो इसका असर वैश्विक स्तर पर नजर आएगा। क्या हुआ था जब लोग हिटलर के खिलाफ खड़े नहीं हुए थे।