किसी ने 'पिज्जा' से तो किसी ने 'पत्थर' से ही कर ली शादी...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

किसी ने 'पिज्जा' से तो किसी ने 'पत्थर' से ही कर ली शादी...

भारतीय परम्पराओं के अनुसार शादी दो शरीर का मिलन है जन्मों-जन्मों का बंधन है। वैसे आपने, अक्सर दो पुरुषों को या फिर दो महिलाओं को शादी करते देखा होगा। या फिर किसी की दो या चार से अधिक शादियों के बारें में सुना होगा। वैसे भारत में मामला और भी अजीब हो


भारतीय परम्पराओं के अनुसार शादी दो शरीर का मिलन है जन्मों-जन्मों का बंधन है। वैसे आपने, अक्सर दो पुरुषों को या फिर दो महिलाओं को शादी करते देखा होगा। या फिर किसी की दो या चार से अधिक शादियों के बारें में सुना होगा।

वैसे भारत में मामला और भी अजीब हो जाता है, भले ही प्रथा के नाम पर क्यों न हो लेकिन कुत्ते और मेंढ़क से भी शादी करवा दी जाती है।  आज हम आपको इससे भी अजीबोगरीब शादियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे।
किसी ने 'पिज्जा' से तो किसी ने 'पत्थर' से ही कर ली शादी...
फ्रांस के ट्रेसी एमीन ने एक पत्थर से शादी की है। ट्रेसी एक आर्टिस्ट है और उन्होंने फ्रांस के एक प्राचीन पत्थर से शादी की, वो भी अपने पिता के अंतिम संस्कार में पहना सफेद गाउन पहनकर। ट्रेसी इस प्राचीन पत्थर को एक प्रोटेक्शन के रूप में देखती हैं।

किसी ने 'पिज्जा' से तो किसी ने 'पत्थर' से ही कर ली शादी...
शादी के लिए एक औरत और पुरूष का होना आवश्यक है और कई गंभीर मामलों में एक औरत दुसरी औरत या एक आदमी दुसरे आदमी से शादी कर सकता है। लेकिन रशिया के इस गुमनाम व्यक्ति ने पिज्जा से शादी की है। बताया जा रहा है कि लंबे समय तक अकेले रहने से नाखुश इस आदमी ने डिसिजन लिया। इस व्यक्ति ने साउथ सेन्ट्रल रशिया के एक पिज्जा स्टोर में पूरे रस्मोरिवाज से शादी की…….. पिज्जा से शादी।
किसी ने 'पिज्जा' से तो किसी ने 'पत्थर' से ही कर ली शादी...
लॉस एंजिलिस के रहने वाले 34 साल के एरोन शेरवेनक ने अपने स्मार्ट फोन के साथ शादी की। लास वेगास जाकर बढ़ती और बदलती सोसाइटी का मैसेज एरोन ने अलग अंदाज में दिया। 2016 में काले रंग का आईफोन एरोन का जीवनसाथी बना।