7 हज़ार रुपए में शुरु किया बिजनेस, चंद सालों में आज है सालाना 60 करोड़ कमाई

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

7 हज़ार रुपए में शुरु किया बिजनेस, चंद सालों में आज है सालाना 60 करोड़ कमाई

नई दिल्ली। सिडनी में रहने वाली आइरीनी फाल्सोनी ने 2011 में केवल 7000 रुपए से अपना ब्यूटी बिजनेस शुरु किया था। आज पांच साल बाद उनका सालाना बिजनेस टर्नओवर 60 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया है। आइए जानते हैं उन्होंने कैसे अपनी सफलता की कहानी लिखी। आइरीनी


7 हज़ार रुपए में शुरु किया बिजनेस, चंद सालों में आज है सालाना 60 करोड़ कमाई
नई दिल्ली। सिडनी में रहने वाली आइरीनी फाल्सोनी ने 2011 में केवल 7000 रुपए से अपना ब्यूटी बिजनेस शुरु किया था। आज पांच साल बाद उनका सालाना बिजनेस टर्नओवर 60 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया है। आइए जानते हैं उन्होंने कैसे अपनी सफलता की कहानी लिखी।

आइरीनी ने 2009 में नरिश्ड लाइफ नाम से एक ब्लॉग की शुरुआत की थी। वह इसे दो साल तक ब्लॉग के रूप में ही चलाती रही। 2011 में उन्होंने नरिश्ड लाइफ स्टोर की ओपनिंग की। लेकिन पैसों की कमी के चलते आइरीनी ने एक अलग तरीका अपनाया। उन्होंने अमरीका से 70 रुपए के 100 लिप बाम खरीदे और उन्हें ऑस्ट्रेलिया में 600 रुपए में बेचना शुरु किया। 

इसके बाद उन्होंने वापस मुड़कर नहीं देखा। आज नरिश्ड लाइफ बिजनेस सिडनी का जाना माना आर्गेनिक ब्यूटी शॉप बन चुकी है। अभी इस स्टोर में 3 हजार से ज्यादा टोक्सिन-फ्री प्रोडक्ट्स मिलते हैं।


इसी महीने फाल्सोनी को आंत्रोप्रेन्योर ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला है। नरिश्ड लाइफ इस साल 60 करोड़ के प्रॉफिट में है। हालांकि, फाल्सोनी का कहना है कि उन्होंने इस सक्सेस की कभी कल्पना नहीं की थी। ब्लॉग की शुरुआत करते हुए उन्हें उम्मीद भी नहीं थी की इस आइडिया को ऐसा रिस्पॉन्स मिलेगा। लेकिन कहते हैं कि जो मेहनत कहता है, जीत उसी की होती है।