सुषमा स्वराज दुनिया भर में महिलाओं के लिए एक चैंपियन थीं: इवांका ट्रंप

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

सुषमा स्वराज दुनिया भर में महिलाओं के लिए एक चैंपियन थीं: इवांका ट्रंप

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के नि’धन से देश के ही नहीं विदेश के लोग भी शो’क में डूबे हैं। सभी उनके प्रति गहरी संवेदना भी जता रहे हैं। कल सभी नेताओं ने सुषमा के साथ बिताए गए पलों को याद किया और उनकी आत्मा की शांति की दुआ की। इसी कड़ी में डोनाल्ड


सुषमा स्वराज दुनिया भर में महिलाओं के लिए एक चैंपियन थीं: इवांका ट्रंप
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के नि’धन से देश के ही नहीं विदेश के लोग भी शो’क में डूबे हैं। सभी उनके प्रति गहरी संवेदना भी जता रहे हैं। कल सभी नेताओं ने सुषमा के साथ बिताए गए पलों को याद किया और उनकी आत्मा की शांति की दुआ की।

इसी कड़ी में डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और ट्रंप की सलाहकार इवांका ट्रंप ने भी कल रात्रि में ट्वीट के जरिए उनके साथ बिताए गए पलों की फोटो साझा की और लिखा कि ”भारत ने एक समर्पित और लोकसेवक नेता को खो दिया है। सुषमा स्वराज भारत और दुनिया भर में महिलाओं के लिए एक चैंपियन थीं। उनसे मेरा परिचय था ये मेरे लिए सम्मान की बात थी।’‘

इसके अलावा कल अमेरिकी विदेश मंत्री मािक पोंपियो ने भी भारत की पूर्व विदेश मंत्री Sushma Swaraj के नि’धन पर दु’ख जताया था। पोम्पियो ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा है “मेरे मित्र और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के नि’धन के बारे में सुनकर दु’ख हुआ। वह एक म’जबूत साथी थीं जिन्होंने हमारे विचार को साझा किया कि एक अधिक लोकतांत्रिक दुनिया एक अधिक शांतिपूर्ण है। हमारे विचार उनके परिवार और भारत के लोगों के साथ हैं।”

अमेरिका ही नहीं रूस के मंत्रालय द्वारा भी उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। रूस के विदेश मंत्रालय ने स्वराज के निधन पर शो’क जताते हुए कहा कि पूर्व विदेश मंत्री के नि’धन पर हम दु’खी हैं। भारत के लोगों के प्रति रूस ने अपनी संवेदना व्यक्त की है। रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम इस मैत्रीपूर्ण देश के पूर्व विदेश मंत्री के नि’धन पर दुखी हैं।

बता दें कि मंंगलवार को मंगलवार रात हृदय गति रु’कने के कारण सुषमा स्वराज का नि’धन हो गया। स्वराज को उनके स्वास्थ्य में गि’रावट के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों की एक टीम ने उन्हें 70 से 80 मिनट के लिए उनकी स्थिति में सुधार लाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। स्वराज को रात 10:50 बजे डॉक्टरों ने मृ’त घोषित कर दिया।