थाइ राजा ने अब गर्लफ्रेंड को भी बनाया रानी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

थाइ राजा ने अब गर्लफ्रेंड को भी बनाया रानी

थाईलैंड के 66 वर्षीय राजा वाजिरालोंगकोर्न ने मई में अपनी बॉडीगार्ड सुथिदा तिदजई से शादी रचाई थी। यह उनकी चौथी शादी है। अपने 67वें जन्मदिन के मौके पर उन्होंने रानी सुथिदा की मौजूदगी में 34 साल की मिस्ट्रेस सिनीनात को भी शाही स्थान दिया और राजघराने का


थाइ राजा ने अब गर्लफ्रेंड को भी बनाया रानी
थाईलैंड के 66 वर्षीय राजा वाजिरालोंगकोर्न ने मई में अपनी बॉडीगार्ड सुथिदा तिदजई से शादी रचाई थी। यह उनकी चौथी शादी है। अपने 67वें जन्मदिन के मौके पर उन्होंने रानी सुथिदा की मौजूदगी में 34 साल की मिस्ट्रेस सिनीनात को भी शाही स्थान दिया और राजघराने का सदस्य स्वीकार किया।

पहली बार ऐसा हुआ जब थाइलैंड के लोगों ने राजा की एक से ज्यादा रानियों को स्वीकार कर लिया है। थाइलैंड के राजा को रामा X के नाम से भी जाना जाता है।

सिनीनात को राजघराने में अहम स्थान दिए जाने के समय बगल में उनकी पत्नी सुथिदा भी बैठी थीं। हालांकि उनके चेहरे पर जरा भी शिकन नहीं दिखाई दी।

थाइ परंपरा के मुताबिक उन्होंने सिनिनात पर जल डालकर उन्हें राजघराने का हिस्सा स्वीकार किया। समारोह के दौरान सिनीनात ने राजा के सामने फर्श पर लेटकर यह दर्जा स्वीकार किया। कुछ ऐसा ही समारोह तीन महीने पहले हुआ था जब सुथिदा को रानी बनाया था। 1932 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी राजा के एक से ज्यादा साथी हैं। मिस सिनीनात पहले एक आर्मी हॉस्पिटल में नर्स थीं। राजा ने उन्हें चार मेडल्स भी दिए थे।