बच्चा समझ कर जिसे उठाया गोद में वह निकला 46 साल का शादीशुदा शख्स

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

बच्चा समझ कर जिसे उठाया गोद में वह निकला 46 साल का शादीशुदा शख्स

वियतनाम में अमेरिका की एक मशहूर महिला उद्योगपति ब्रा टाइकून मिशेल मोने के साथ एक अजीबोगरीब घटना हुई। मिशेल को दुनिया भर में ब्रा क्वीन के नाम से जाना जाता है। मिशेल मोने ने ट्विटर अकाउंट पर एक व्यक्ति की तस्वीर शेयर करते हुए एक घटना के बारे में बताय


बच्चा समझ कर जिसे उठाया गोद में वह निकला 46 साल का शादीशुदा शख्सवियतनाम में अमेरिका की एक मशहूर महिला उद्योगपति ब्रा टाइकून मिशेल मोने के साथ एक अजीबोगरीब घटना हुई। मिशेल को दुनिया भर में ब्रा क्वीन के नाम से जाना जाता है।

मिशेल मोने ने ट्विटर अकाउंट पर एक व्यक्ति की तस्वीर शेयर करते हुए एक घटना के बारे में बताया। दरअसल, मिशेल मून उद्यमियों के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं, जहां 3000 लोग मौजूद थे। मिशेल मून जिस समय मंच पर खड़ी थी तभी एक बच्चे ने मंच पर आकर उन्हें फूलों का गुलदस्ता दिया।

मिशेल ने गुलदस्ते को लेते हुए बच्चे को बड़े प्यार से गोद में उठा लिया और सेल्फी लेने लगी। तभी अचानक एक महिला की आवाज आई, जो यह कह रही थी कि मिशेल इन्हें नीचे उतार दीजिए, वह मेरे पति है। यह सुनकर मिशेल चौंक गईं। उन्होंने तुरंत उस व्यक्ति को गोद से नीचे उतार दिया। हाल में मौजूद सभी लोग हंस पड़े। दरअसल जिस व्यक्ति को मिशेल ने बच्चा समझकर अपनी गोद में उठाया था, कम लंबाई के कारण पता ही नहीं चला कि वह 46 साल का शादीशुदा आदमी था।