शादी के लिए नहीं मिल रही दुल्हन, यहां लाखों रूपये खर्च कर बाहर से ‘लड़कियां’ लाने को मजबूर हुए मर्द

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

शादी के लिए नहीं मिल रही दुल्हन, यहां लाखों रूपये खर्च कर बाहर से ‘लड़कियां’ लाने को मजबूर हुए मर्द

चीन में 1 बच्चे की पॉलिसी रही है। इस पॉलिसी से चीन में जनसंख्या पर तो कुछ हद तक नियंत्रण हो गया है। लेकिन इस पॉलिसी से एक नई तरह की परेशानी खड़ी हो गई है। बता दें कि चीन के लाखों युवाओं के सामने शादी का संकट खड़ा हो गया है। दरअसल चीन में लड़के और लड


शादी के लिए नहीं मिल रही दुल्हन, यहां लाखों रूपये खर्च कर बाहर से ‘लड़कियां’ लाने को मजबूर हुए मर्दचीन में 1 बच्चे की पॉलिसी रही है। इस पॉलिसी से चीन में जनसंख्या पर तो कुछ हद तक नियंत्रण हो गया है। लेकिन इस पॉलिसी से एक नई तरह की परेशानी खड़ी हो गई है। बता दें कि चीन के लाखों युवाओं के सामने शादी का संकट खड़ा हो गया है।

दरअसल चीन में लड़के और लड़की के बीच का अनुपात गड़बड़ा गया है। जिसके बाद चीन में कई युवाओं को शादी के लिए लड़कियां नहीं मिल रही हैं। ऐसे हालात में कुछ वेबसाइट्स ने इस स्थिति का खूब लाभ उठाया है। ये वेबसाइट कुछ हजार डॉलर के बदले वियतनाम से दुल्हनें दिलाने का काम कर रही हैं। जिसके बाद चीन में ये वेबसाइट खूब प्रचलित हो गई हैं।

ऐसी ही एक वेबसाइट है Zhongyuelove.com। जिस पर लॉग इन कर चाइनीज युवक अपनी पसंद की वियतनामी लड़की के साथ शादी कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर महिलाओं की तस्वीरें दिखाई गई हैं, जिन्हें देखकर चाइनीज युवक लड़की पसंद कर सकते हैं।

इस वेबसाइट पर शादी कराने की कीमत 4000 डॉलर रखी गई है। यह राशि नॉन-रिफंडेबल होगी, जिसमें लड़का और लड़की के बीच डेट, शादी से पहले कुछ मेडिकल टेस्ट और यदि सभी कुछ ठीक रहता है तो वेडिंग फोटोग्राफी जैसे खर्चे शामिल हैं। इस फीस में शादी के तोहफे और दूल्हा-दुल्हन की ट्रांसपोर्टेशन फीस शामिल नहीं है।

वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, दूल्हे को विदेशी दुल्हन के लिए वीजा की व्यवस्था करने के साथ ही अपनी आय, रहन-सहन आदि की जानकारी देनी होगी। चीन में इस तरह की शादियां काफी वक्त से हो रही हैं, लेकिन वियतनाम या अन्य पड़ोसी देशों से दुल्हन लाने वाली वेबसाइट्स में फिलहाल तेजी आयी है।

विशेषज्ञों के अनुसार, चीन में हर साल हजारों दुल्हनें म्यांमार, लाओस, वियतनाम और कम्बोडिया से लायी जा रही हैं। विदेशी दुल्हन वाली इन वेबसाइट्स पर हजारों लड़कियों की तस्वीरे उपलब्ध हैं, जिन्हें क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद एक्सेस किया जा सकता है और लड़की की तस्वीरें देखकर पसंद किया जा सकता है।
-सांकेतिक तस्वीर