महिला ने घर में पाल रखे हैं 'जोंक', अपना खून पिलाकर भरती है उनका पेट...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

महिला ने घर में पाल रखे हैं 'जोंक', अपना खून पिलाकर भरती है उनका पेट...

इस महिला का नाम है कैटी एश्ले (33)। कैटी और उसके पति माइक ने अपने घर में दो जोंक पाल रखे हैं। कैटी की तरह ही माइक भी उन जोंकों को अपना खून पिलाते हैं। खून पीने की वजह से उनके शरीर पर घाव भी बन जाते हैं, जिससे खून बहता रहता है। इससे उनकी जान जाने का


महिला ने घर में पाल रखे हैं 'जोंक', अपना खून पिलाकर भरती है उनका पेट...इस महिला का नाम है कैटी एश्ले (33)। कैटी और उसके पति माइक ने अपने घर में दो जोंक पाल रखे हैं। कैटी की तरह ही माइक भी उन जोंकों को अपना खून पिलाते हैं। खून पीने की वजह से उनके शरीर पर घाव भी बन जाते हैं, जिससे खून बहता रहता है।

इससे उनकी जान जाने का भी खतरा बना रहता है, लेकिन इसके बावजूद वो हर तकलीफ और डर को नजरअंदाज कर जोंक को अपने परिवार के एक अहम सदस्य की तरह पालते हैं। कैटी का कहना है कि दोनों जोंकों को उन्होंने 2018 में गोद लिया था। कैटी और माइक हर चार से छह महीनों में जोंक को अपना खून पिलाते हैं और तब तक पिलाते हैं जब तक कि उनका पेट न भर जाए।

कैटी ने बताया कि एक जोंक का पेट करीब दो घंटे में भर जाता है। एक जोंक एकबार में करीब 15 मिलीलीटर तक खून पी जाते हैं। दोनों पति-पत्नी जोंक को बारी--बारी से अपना खून पिलाते हैं।

कैटी बताती हैं कि वो अपने पालतू जोंक को मछलियों के टैंक में रखती हैं और टैंक में पानी का लेवल ज्यादा ऊपर नहीं रखती हैं, क्योंकि ऐसा करने से जोंक वहां से निकलकर भाग सकते हैं। साथ ही उन जोंकों को धूप से भी दूर रखना पड़ता है, क्योंकि वो  निशाचर होते हैं।