दो लड़कियों से हुआ युवक हो प्यार, एक ही मंडप में दोनों से कर ली शादी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

दो लड़कियों से हुआ युवक हो प्यार, एक ही मंडप में दोनों से कर ली शादी

नई दिल्ली। मलेशिया के सेम्पोर्ना में एक युवक को दो लड़कियों से इस कदर प्यार हो गया कि वह किसी एक से भी दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकता था। इसके बाद उसने उन दोनों लड़कियों से शादी करने का फैसला किया और एक ही साथ शादी रचा ली। इससे वहां लोग काफी हैरत में है


दो लड़कियों से हुआ युवक हो प्यार, एक ही मंडप में दोनों से कर ली शादीनई दिल्ली। मलेशिया के सेम्पोर्ना में एक युवक को दो लड़कियों से इस कदर प्यार हो गया कि वह किसी एक से भी दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकता था। इसके बाद उसने उन दोनों लड़कियों से शादी करने का फैसला किया और एक ही साथ शादी रचा ली। इससे वहां लोग काफी हैरत में हैं। फेसबुक पर जब इस अनोखी शादी की पोस्ट डाली गई तो वायरल हो गई।

शादी सेम्पोर्ना के काम्पुंग बुकास में 27 सितंबर को हुई। दूल्हे के कजिन ने इस शादी की फोटोज फेसबुक पर डाली, जिसमें दूल्हा अपनी दोनों दुल्हनों के साथ ट्रेडिशनल पोशाक में शादी की रम्में निभाता दिखा। इस पोस्ट पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं।

पहले भी लोग दो या ज्यादा शादियां करते रहे हैं, पर ऐसा वे एक शादी करने के बाद करते हैं। अब तक शायद ही किसी ने एक ही साथ दो लड़कियों से शादी की हो और दोनों इसके लिए खुशी से तैयार भी हों। इससे ही लोग अचंभित हैं।

दो लड़कियों से शादी की यह खबर एशिया वन और चाइना प्रेस में पब्लिश हुई है। खबर के मुताबिक, युवक मलेशिया के सबाह स्टेट की राजधानी कोटा किनाबालु के एक टूरिज्म सेंटर में काम करता था। पहले उसे वहीं काम करने वाली एक लड़की से प्यार हुआ। उसके साथ उसने इंगेजमेंट भी कर ली। इसके बाद उसी सेंटर में काम करने वाली एक दूसरी लड़की से भी उसे प्यार हो गया।

वह युवक कहने लगा कि उसे दोनों से इतना प्यार है कि वह किसी एक के बिना नहीं रह सकता। फिर उसने दोनों से एक साथ शादी करने का फैसला किया। उन दोनों लड़कियों को भी इस पर कोई ऐतराज नहीं था। दोनों युवतियां भी इस शादी के लिए तैयार हो गईं।

युवक एक-एक रात दोनों युवतियों के साथ बिताएगा। इतना ही नहीं, तीनों एक ही घर में भी रहेंगे। इंटरनेट और सोशल साइट्स पर यह मामला काफी सुर्खियां बटोर रहा है।