ये हैं दुनिया के अजीबोगरीब रेलवे ट्रेक, जो उड़ा देंगे आपके होश...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

ये हैं दुनिया के अजीबोगरीब रेलवे ट्रेक, जो उड़ा देंगे आपके होश...

रेल इंसान के लिए एक ऐसा यात्रा का साधन है जो सबसे ज्यादा सस्ता माना जाता है। इंसान रेल की मदद से हजारों किमी की दूरी बहुत आसानी से पूरी कर लेता है। भारत में जब रेल नहीं आई थी तो लोग घोड़ों, तांगों और अन्य प्राकृतिक साधनों पर लंबी-लंबी दूरी तय किया क


ये हैं दुनिया के अजीबोगरीब रेलवे ट्रेक, जो उड़ा देंगे आपके होश...
रेल इंसान के लिए एक ऐसा यात्रा का साधन है जो सबसे ज्यादा सस्ता माना जाता है। इंसान रेल की मदद से हजारों किमी की दूरी बहुत आसानी से पूरी कर लेता है। भारत में जब रेल नहीं आई थी तो लोग घोड़ों, तांगों और अन्य प्राकृतिक साधनों पर लंबी-लंबी दूरी तय किया करते थे, लेकिन जब से रेल आई है उसके बाद से बहुत आसानी से कम धन खर्च करके उसी दूरी को कम समय में अधिक सुविधाओं के साथ पूरा किया जाता है।
वैसे तो आज के समय में बहुत ज्यादा तरक्की हो चुकी है, निजी वाहन, बस और हवाई जहाज जैसे साधनों से भी लोग यात्रा करते हैं। फिर भी रेल का अपना एक अलग ही महत्व है। आज हम आपको इस रेल से जुड़ी एक ऐसी बात बता रहे हैं जो आज तक आपको नहीं पता होगी। आज हम आपको दुनिया के कुछ खास रेलवे ट्रैक्स बारे में बता रहे है।
ये हैं दुनिया के अजीबोगरीब रेलवे ट्रेक, जो उड़ा देंगे आपके होश...

मैकलॉन्ग मार्केट रेलवे
ये एक ऐसा रेलवे ट्रैक है जो कि एक मार्किट का भी रूप ले लेता है। थाइलैंड के मैकलॉन्ग रेलवे मार्किट में लोग पटरियों पर दुकानें लगाते हैं और सामान बेचते हैं। इस दौरान जब-जब ट्रेन आती हैं तो लोग अपना सामान वहां से हटा लेते हैं और ट्रेन जाने के बाद दोबारा सामान बेचने लग जाते हैं।
ये हैं दुनिया के अजीबोगरीब रेलवे ट्रेक, जो उड़ा देंगे आपके होश...

ट्रेन ए लास न्यूब्स
अर्जेंटीना के सॉल्ट प्रोविन्स में स्थित ट्रेन ए लास न्यूब्स एक पर्यटक ट्रेन है। ये ट्रैक एक ब्रिज पर बना हुआ है जो कि 4220 मीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है, इस ट्रैक को दुनिया का तीसरा सबसे ऊंचा रेलवे ट्रैक कहते हैं। यहां जाने पर लोगों को बादलों के बीच से गुजरने का मौका मिलता है।
ये हैं दुनिया के अजीबोगरीब रेलवे ट्रेक, जो उड़ा देंगे आपके होश...

ट्रांस-साइबेरियन रेलवे

ये एक ऐसा रेलवे रूट है जो कि दो देशों को आपस में जोड़ता है। दुनिया के सबसे लंबे रेलवे रूट का नाम ट्रांस-साइबेरियन रेलवे ट्रैक है जो कि रूस और जापान को जोड़ता है। इस ट्रैक का अभी और ज्यादा विस्तार किया जा रहा है।