लड़कियों के गले लगकर तनाव दूर करेगा ये नकली बॉयफ्रेंड

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

लड़कियों के गले लगकर तनाव दूर करेगा ये नकली बॉयफ्रेंड

जापान की वीडियो गेम कंपनी लेवल-5 ने ओतोमे युशा के साथ मिलकर एक नकली ब्वॉयफ्रेंड तैयार किया है। लड़कियों और महिलाओं इसे गले लगाकर अपना तनाव दूर कर सकेंगी। इसे अपने साथ कहीं भी ले जा सकती हैं। जैसे कि रेस्त्रां, थियेटर या शॉपिंग सेंटर। इस प्रोडक्ट का न


लड़कियों के गले लगकर तनाव दूर करेगा ये नकली बॉयफ्रेंडजापान की वीडियो गेम कंपनी लेवल-5 ने ओतोमे युशा के साथ मिलकर एक नकली ब्वॉयफ्रेंड तैयार किया है। लड़कियों और महिलाओं इसे गले लगाकर अपना तनाव दूर कर सकेंगी। इसे अपने साथ कहीं भी ले जा सकती हैं। जैसे कि रेस्त्रां, थियेटर या शॉपिंग सेंटर। इस प्रोडक्ट का नाम 'ब्वॉयफ्रेंड हग स्पीकर्स' है।

दो बड़े बाजुओं वाले इस प्रोडक्ट के साथ सफेद रंग का एक पिलो (तकिया) लगा है, जिस पर कंपनी की नई गेम हीरो ऑफ मेडन्स के मेन कैरेक्टर का स्केच बना है। आपको ज्यादा कंफर्टेबल महसूस करवाने के लिए इन बाजुओं में ब्लूटुथ स्पीकर्स भी लगे हैं जिनको गले लगाने पर म्यूजिक बजता है।

बहरहाल, इस ब्वॉयफ्रेंड स्पीकर को हासिल करना इतना भी आसान नहीं क्योंकि ओतोमे युशा ने सिर्फ इसका एक ही सेट बनाया है और वह भी सेल के लिए नहीं है। हालांकि, कोई भी लकी विनर इसे जीत सकता है।

दरअसल, ओतोमे युशा कंपनी एक इसके लिए ट्विटर पर एक कंपीटिशन शुरू किया है जिसके विनर के नाम की घोषणा 9 अगस्त को होगी और उसे ये स्पीकर्स दिए जाएंगे।