300kg की इस लड़की ने खुद को ऐसे बदला कि दुनिया हो गई दीवानी...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

300kg की इस लड़की ने खुद को ऐसे बदला कि दुनिया हो गई दीवानी...

अमेरिका की एंबर राच्डी 24 साल की उम्र तक इतनी मोटी हो गई थी कि उसकी जिंदगी तबाह हो गई थी। उसके हाथ पैर इतने मोटे हो गए थे कि चलने फिरने में मुश्किल होने लगी थी। वो कार में नहीं बैठ पाती थी। उसका वजन 300 kg तक पहुंच चुका था और लगातार बढ़ता ही जा रहा


300kg की इस लड़की ने खुद को ऐसे बदला कि दुनिया हो गई दीवानी...अमेरिका की एंबर राच्डी 24 साल की उम्र तक इतनी मोटी हो गई थी कि उसकी जिंदगी तबाह हो गई थी। उसके हाथ पैर इतने मोटे हो गए थे कि चलने फिरने में मुश्किल होने लगी थी। वो कार में नहीं बैठ पाती थी। उसका वजन 300 kg तक पहुंच चुका था और लगातार बढ़ता ही जा रहा था।

एक साइकोलॉजिकल प्रॉब्लम के कारण वो दिनभर कुछ न कुछ खाती रहती थी। खाए बिना उसे बेचैनी होने लगती थी। वो दिन में चार-पांच बार ठूंस्-ठूंस कर खाने के बाद आइस्क्रीम, डेजर्ट जैसी हाईकैलोरी चीजें भी खाती रहती थी।

एंबर के माता-पिता और ब्वॉयफ्रेंड रॉडी दिनभर उसके लिए खाने का इंतजाम करते रहते। इस सबसे थक कर एंबर के ब्वॉयफ्रेंड ने भी उससे दूरी बना ली थी। इसके बाद एंबर ने खुद को ऐसे बदला कि उन्हें लोग पहचानने से भी इंकार कर देते हैं।
300kg की इस लड़की ने खुद को ऐसे बदला कि दुनिया हो गई दीवानी...
एंबर ने बाहर निकलना छोड़ दिया था, क्योंकि कार में वो दो सीटों पर भी बड़ी मुश्किल से बैठ पाती थी। एंबर की थुलथुल स्किन बोरे की तरह लटक गई थी। कई जगह से स्किन दबी रहती थी, जिस वजह से उन्हें कई तरह के इन्फेक्शन होने लगे थे। ब्वॉयफ्रेंड रॉडी को एंबर मोटापे के बावजूद पसंद थी, फिर भी वो फ्रस्टेटे हो रहा था, क्योंकि एंबर के मोटापे के चलते दोनों इंटिमेट भी नहीं हो पाते थे। आखिर में एंबर ने कुछ डॉक्टर्स की मदद ली।

एंबर को प्लेन से होस्टन ले जाया गया, जहां उसका ऑपरेशन होना था। इससे पहले डॉक्टर्स ने उसे लिमिटेड डाइटिंग कराई। बॉडी फैट इतना ज्यादा था कि डॉक्टर्स भी घबराए थे। ऑपरेशन करने वाले डॉ. नोवजरादन ने कहा, '' उसके पैर देखकर मैं हैरान था। एक पैर एक तकिए की तरह चौड़ा और थुलथुल था। इसलिए पहले हमने डाइटिंग के जरिए उसका 10 kg वजन कम कराया ''।

इसके बाद सर्जरी के जरिए उसके शरीर से 50 किलो चर्बी निकाली गई। धीरे-धीरे कई थैरेपी, ऑपरेशन और एक्सरसाइज की बदौलत एंबर ने 130 kg वजन कम कर लिया। वो आज करीब 70kg की हैं। ऑपरेशन के बाद जब एंबर के ब्वॉयफ्रेंड ने उसे पहली बार देखा तो वो हैरान था। कुछ रिलेटिव ने तो उसे पहचानने से इंकार कर दिया था।


खुद को बदलने की जिद और डॉक्टर्स की मदद से एंबर ने खुद में खूबसूरत बदलाव लाए हैं। उसने इसके बाद सोशल मीडिया पर एक पेज भी बनाया है, जिसमें वे अपनी फोटोज और वीडियो शेयर कर मोटापे से ग्रस्त लोगों को जागरूक करती हैं।