35 साल के इस शख्स ने गुड़िया से रचाई शादी, खर्च कर डाले 11 लाख...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

35 साल के इस शख्स ने गुड़िया से रचाई शादी, खर्च कर डाले 11 लाख...

टोकियो जापान की राजधानी होने के साथ-साथ एक अत्याधुनिक शहर भी है। वहां से एक मजेदार, लेकिन हैरान करने वाली खबर सामने आई है। टोकियो के रहने वाले एक शख्स ने गुड़िया से ही शादी कर ली है। यह एक वर्चुएल रिएलिटी होलोग्राम है। दिलचस्प बात यह है कि उस्ताद ने


35 साल के इस शख्स ने गुड़िया से रचाई शादी, खर्च कर डाले 11 लाख...टोकियो जापान की राजधानी होने के साथ-साथ एक अत्याधुनिक शहर भी है। वहां से एक मजेदार, लेकिन हैरान करने वाली खबर सामने आई है। टोकियो के रहने वाले एक शख्स ने गुड़‍िया से ही शादी कर ली है।

यह एक वर्चुएल रिएलिटी होलोग्राम है। दिलचस्‍प बात यह है कि उस्ताद ने अपनी शादी में 11 लाख रुपये खर्च भी कर दिए। अकिहीको कोंडो 35 साल के हैं। उन्होंने हाल ही एक वर्चुएल रिएलिटी होलोग्राम से शादी कर ली है। उनका कहना है कि उन्होंने शादी इसलिए की वह ना तो धोखा देती है, ना ही बूढ़ी होती और ना ही मरती है।

कोंडो ने पार्टी भी रखी थी। 13645 यूरो उन्होंने शादी में भी खर्च किए, यानी भारतीय करंसी के हिसाब से मामला 11 लाख रुपये का बैठा। शादी में अपनी मम्मी और रिश्तेदारों को भी बुलाया, लेकिन कोई नहीं आया। क्या-क्या हो रहा है ना दुनिया में।