39 साल की इस महिला के हैं 38 बच्चे...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

39 साल की इस महिला के हैं 38 बच्चे...

युगांडा की मरियम नाबातंजी की कहानी आपको हैरान कर देगी। युगांडा में रहने वाली 39 साल की मरियम नाबातंजी के 38 बच्चे हैं। मरियम की शादी 12 साल की उम्र में हो गई थी और 13 साल की उम्र में उन्होंने बच्चे को जन्म दिया। मरियम नाबातंजी की शादी उस उम्र में कर


39 साल की इस महिला के हैं 38 बच्चे...
युगांडा की मरियम नाबातंजी की कहानी आपको हैरान कर देगी। युगांडा में रहने वाली 39 साल की मरियम नाबातंजी के 38 बच्चे हैं। मरियम की शादी 12 साल की उम्र में हो गई थी और 13 साल की उम्र में उन्होंने बच्चे को जन्म दिया।  मरियम नाबातंजी की शादी उस उम्र में कर दी गई जिसे बालपन कहते हैं।

उस समय उनकी उम्र महज 12 साल थी, जबकि उसके पति की उम्र 40 साल थी। 13 साल में मरियम ने पहली बार बच्चे को जन्म दिया। अब आप सोच रहे होंगे 38 कैसे तो बताएं आपको कि मरियम के अधिकतर बच्चे जुड़वां हैं।

बता दें कि, मरियम ने छह बार जुड़वां, चार बार तीन और तीन बार चार-चार बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। इस तरह से अब उनके कुल 38 बच्चे हैं।

मरियम जब पहली बार जुड़वां बच्चों की मां बनी तो उन्होंने बर्थ कंट्रोल को लेकर डॉक्टर से सलाह ली थी, लेकिन डॉक्टर ने उनसे कहा था कि बर्थ कंट्रोल के लिए दवाओं का इस्तेमाल करना उनके लिए खतरनाक हो सकता है, इसलिए बच्चे पैदा होते गए।