दुनिया में सबसे ज्यादा ऊंचाई पर बसा है यह शहर, खतरों के बीच रहते हैं लोग!

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

दुनिया में सबसे ज्यादा ऊंचाई पर बसा है यह शहर, खतरों के बीच रहते हैं लोग!

इस दुनिया में एक से बढ़ कर एक बेहतरीन और खूबसूरत जगह मौजूद हैं। अगर आपको घूमने का शौक तो आपके लिए कुछ भी दूर नहीं है और कुछ भी अजीबोगरीब नहीं है। आज हम आपको दुनिया के एक ऐसे शरह के बारे में बता रहे हैं जो सबसे ज्यादा ऊंचाई पर स्थित है। इतनी ज्यादा ऊ


दुनिया में सबसे ज्यादा ऊंचाई पर बसा है यह शहर, खतरों के बीच रहते हैं लोग!
इस दुनिया में एक से बढ़ कर एक बेहतरीन और खूबसूरत जगह मौजूद हैं। अगर आपको घूमने का शौक तो आपके लिए कुछ भी दूर नहीं है और कुछ भी अजीबोगरीब नहीं है। आज हम आपको दुनिया के एक ऐसे शरह के बारे में बता रहे हैं जो सबसे ज्यादा ऊंचाई पर स्थित है। इतनी ज्यादा ऊंचाई से गिरने पर किसी भी इंसान की लाश का भी न पता चले, लेकिन फिर भी इस शहर के लोग वहां आराम से रहते हैं।
पेरू में ला रिनकोनाडा शहर एंडीज पर्वतों में लगभग 5 किमी ऊंचाई पर बसा हुआ है। इस सबसे ऊंचे शहर में 30 हजार से ज्यादा लोग रहते हैं। इस शहर में अधिकतर शहर कच्चे और टीन वगैरह से बने हुए हैं। इन घरों में लोग लगभग कई सालों से रह रहे हैं। इस जगह को शहर कहते हैं, लेकिन इसे कसबा ही कहा जाए तो ठीक रहेगा। दुनिया का सबसे ऊंचा शहर 5,100 मीटर की ऊंचाई पर है, जहां लोग बहुत सी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में रहते हैं।
ये शहर बहुत ज्यादा ऊंचाई पर स्थित है, इसलिए वहां बहुत तेज ठंड पड़ती है। इस जगह का औसतन तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस है। वहां गर्मियों में बारिश होती है और सर्दियों के मौसम में कड़ाके की सूखी ठंड पड़ती है। दिन में तो फिर भी ठीक है, लेकिन रात में रहना ही मुश्किल हो जाता है। इस जगह पर लोग इसलिए रहते हैं, क्योंकि वहां पर सोने की खदानें हैं। वहां पर कोई भी कंपनी कानूनी रूप से उत्खनन नहीं करती बल्कि सारा काम अवैध रूप से चलता है। घरों के पुरुष खदानों में कार्य करते हैं और महिलाएं सामान बेचती हैं।
यहां पर लोग कच्चे घरों में रहते हैं। यहां न तो कोई स्थानीय सरकार है, न सड़क हैं, न नल और न ही कोई सीवेज सिस्टम और कोई टैक्स भी नहीं देना होता है। खदानों में काम करने वाले मजदूरों को सैलेरी नहीं मिलती है, बल्कि महीने के लास्ट में खदानों से सोना घर ले जाने के लिए कहा जाता है।