DNA देख कर शादी तय करवाती है यह कंपनी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

DNA देख कर शादी तय करवाती है यह कंपनी

जापान की एक कंपनी ने शादी तय करवाने की एक ऐसी सेवा शुरू की है, जो अपने आप में अनूठी है। यह कंपनी पेशा, वेतन या शक्ल-सूरत के आधार पर मिलान करने के बजाय डीएनए र्मैंचग करती है। मैचर्मेंकग कंपनी नोज्जे की इस सेवा को जापान के युवा काफी पसंद कर रहे हैं। ह


DNA देख कर शादी तय करवाती है यह कंपनी
जापान की एक कंपनी ने शादी तय करवाने की एक ऐसी सेवा शुरू की है, जो अपने आप में अनूठी है। यह कंपनी पेशा, वेतन या शक्ल-सूरत के आधार पर मिलान करने के बजाय डीएनए र्मैंचग करती है। मैचर्मेंकग कंपनी नोज्जे की इस सेवा को जापान के युवा काफी पसंद कर रहे हैं। हर महीने करीब 200 युवा इसकी सेवाएं ले रहे हैं।करीब 25 साल से जोड़े मिला रही कंपनी ने हाल ही में टोक्यो के करीर्ब गजा में पहली मैचर्मेंकग पार्टी रखी थी। वहां पर 26 लोगों को जीवनसाथी मिल गए।

यहां मिलाए गए जोड़ों की समानता की औसत र्रेंटग 80% रही। एक युगल को तो 98% रेटिंग मिली। पुरुष और महिलाओं की उम्र क्रमश: 41 और 32 साल है। एक महिला ने कहा, जब मुझे पता चला कि यह बढ़िया मैच है, मुझे बात करने में आसानी हुई। एक पुरुष के मुताबिक, कोई इतना भी समान हो सकता है, यह जानने में मदद मिली। इस पार्टी के बाद दोनों र्ने ज़िन्दगी भर साथ निभाने का फैसला लिया।

नोज्जे की इस सेवा से जुड़ने के लिए 21 हजार रुपए फीस है। डीएनए र्मैंचग के लिए 34 हजार रुपए अलग से देने पड़ते हैं। नोज्जे डीएनए र्टेंस्टग के लिए शिनागावा लैब को भेजती है। र्टेंस्टग के बाद लैब युगल की समानता को अंकों के रूप में र्रेंटग देती है। जापान में पहली बार शुरू हुई इस सेवा के बारे में कंपनी का कहना है कि जो अंतर्मुखी हैं और पारंपरिक रूप से लोगों से मिलने में संकोच महसूस करते हैं या फिर ऑनलाइन मिलते हुए तंग आ चुके हैं, उनके लिए बेहतर विकल्प है।