एक पैर खोने के बाद भी ये लड़की बनी सुपर मॉडल!

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

एक पैर खोने के बाद भी ये लड़की बनी सुपर मॉडल!

एक ओर जहां लोग एक्सीडेंट में अपने शरीर का कोई अंग खोने के बाद अपने आपको मायूस और लाचार महसूस करते है वहीं, ब्राजील में रहने वाली एक लड़की ने इसका ठीक उल्टा करके दिखा दिया। अब यह लड़की ऐसे लोगों के लिए प्ररेणा का स्त्रोत बनकर सामने आई है। दरअसल ब्राज


एक पैर खोने के बाद भी ये लड़की बनी सुपर मॉडल!एक ओर जहां लोग एक्सीडेंट में अपने शरीर का कोई अंग खोने के बाद अपने आपको मायूस और लाचार महसूस करते है वहीं, ब्राजील में रहने वाली एक लड़की ने इसका ठीक उल्टा करके दिखा दिया। अब यह लड़की ऐसे लोगों के लिए प्ररेणा का स्त्रोत बनकर सामने आई है।

दरअसल ब्राजील की रहने वाली पॉला अंटोनिनी ने साल 2014 में एक एक्सीडेंट में अपना एक पैर खो दिया था। लेकिन उन्होंने अपने साथ हुए इस हादसे को कभी अपनी कमी नहीं बनने दिया और अपना हौसला बढ़ाते रही है। इसकी के चलते अब 22 साल की हो चुकी अंटोनिनी एक यह सुपर मॉडल बन चुकी है। वो अपने प्रोस्थेटिक पैर के साथ ही फैशन की दुनिया में फेमस हो चुकी है।

ब्राजील की रहने वाली पॉला अपने प्रोस्थेटिक पैर के साथ डांस और मॉडलिंग करती हैं। इसके साथ ही वो अपनी फिटनेस को लेकर भी बहुत जागरूक हैं। साथ ही वो पार्टी और मस्ती करने के मामले में भी हमेशा आगे रहती हैं। पॉला अक्सर ऐसे लोगों के साथ अपना वक्त बिताती हैं जिनको उनके प्रोत्साहन और मदद की जरूरत होती है।