16 फीट लंबे पायथन के साथ सोने के बाद ही इस लड़की को मिलता है आराम

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

16 फीट लंबे पायथन के साथ सोने के बाद ही इस लड़की को मिलता है आराम

दुनिया में ऐसे कई लोग होते है जिनको खतरनाक जानवर व जीव पालना बेहद अच्छा लगता है। साधारण बात है कि पहले अगर ऐसे जीवो को कोई देख भी लेता था तो उस जगह के पास जाने के बारे में दस बार सोचता था। लेकिन आज लोग ही अपने बीच में ऐसे जानवरो को लेकर बैठे है। कई


16 फीट लंबे पायथन के साथ सोने के बाद ही इस लड़की को मिलता है आराम
दुनिया में ऐसे कई लोग होते है जिनको खतरनाक जानवर व जीव पालना बेहद अच्छा लगता है। साधारण बात है कि पहले अगर ऐसे जीवो को कोई देख भी लेता था तो उस जगह के पास जाने के बारे में दस बार सोचता था।
लेकिन आज लोग ही अपने बीच में ऐसे जानवरो को लेकर बैठे है। कई लोगों का मानना होता है ऐसा करने से बाकि लोग जागरूक हो औऱ जानवर और इंसान के बीच के फर्क को दूर कर सके। आज हम एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे है जो सांप के साथ रहती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हम बात कर रहे है लंदन में रहने वाली एक 21 साल की लड़की की जिसका नाम जी है।लोग इसके पास जाने से भी कतराते है।
क्योंकि ये घर में 16 फीट लंबे पायथन सांप को पाल रखा है। इतना ही नहीं इसने घर को ही सांपो का घर बनाकर रख रखा है। जिसमें बोआ कोंस्ट्रिक्टर, इलस्ट्रिअस पायथन और ब्लड पायथन शामिल हैं। जी अभी वेटरनरी नर्स की पढ़ाई कर रही है। इनका कहना है कि उन्होंने पहली बार सांप को देखने से लगाव हो गया था इनका मानना है कि पायथन के साथ सोने से बहुत आराम मिलता है।जी ने बताया है कि 14 साल की उम्र में उन्होंने अपने भाई के साथ मिलकर पहला सांप खरीदा था।
जो एक मिनी रेप्टाइल हाउस से आया था और आज उनके पास 16 सांप हैं। उनका कहना है कि सांप कभी भी बिना गलती के आपको परेशान नहीं करते हैं और न ही आपको मारने आते हैं। वो तो बड़े उत्सुक प्राणी होते हैं।