इस लड़की ने बहन की अपने ही शौहर से शादी करा बना लिया अपनी सौतन!

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

इस लड़की ने बहन की अपने ही शौहर से शादी करा बना लिया अपनी सौतन!

नई दिल्ली। पाकिस्तान के मुल्तान में एक लड़की ने अपनी बहन की शादी अपने पति से करवाई। इस शादी के पीछे जो कारण बताया जा रहा है वो लोगों को हजम नहीं हो रहा है। मामला पंजाब प्रांत के मुल्तान का है। पाकिस्तान के दुनिया न्यूज ने मामले का वीडियो ट्वीटर पर श


इस लड़की ने बहन की अपने ही शौहर से शादी करा बना लिया अपनी सौतन!
नई दिल्ली। पाकिस्तान के मुल्तान में एक लड़की ने अपनी बहन की शादी अपने पति से करवाई। इस शादी के पीछे जो कारण बताया जा रहा है वो लोगों को हजम नहीं हो रहा है। मामला पंजाब प्रांत के मुल्तान का है।

इस लड़की ने बहन की अपने ही शौहर से शादी करा बना लिया अपनी सौतन!
पाकिस्तान के दुनिया न्यूज ने मामले का वीडियो ट्वीटर पर शेयर किया है। वीडियो के मुताबिक फराज नाम के शख्स की शादी करीब डेढ़ महीने पहले हुई थी, लेकिन फराज की बीवी अलीना ने अपनी चचेरी बहन अलिस्मा की शादी कुछ ही हफ्तों में अपने शौहर से करवा दी।
इस लड़की ने बहन की अपने ही शौहर से शादी करा बना लिया अपनी सौतन!
अलीना ने मीडिया को बताया कि उसका अपनी बहन के बिना मन नहीं लगता था, इसलिए उसे पास रखने के लिए उसकी शादी पति से कराई। अलीना की बहन अलिस्मा का भी यही कहना है।

अलीना ने बताया कि वह उसकी चचेरी बहन बचपन से ही साथ रही हैं, दोनों एक ही स्कूल में पढ़ती थीं। हर काम वे साथ साथ करती थीं।

इसलिए उसकी आदत पड़ गई। शादी के बाद जब पति के घर में आई तो कुछ हफ्ते कैसे भी कटे, लेकिन जब बहन की याद ने बेचैन कर दिया तो अपने शौहर से ही उसका निकाह करवाने का फैसला ले लिया।

अलिस्मा ने कहा कि उसका भी बहन के बिना मन नहीं लगता था। दोनों ने कहा कि वे अलग रहकर जिंदा नहीं रह पाएंगी। अलीना और अलिस्मा भले ही एक आदमी के साथ अपनी जिंदगी बिताकर खुश हैं लेकिन उनके इस फैसले ने समाज को उनका दुश्मन बना दिया है। फराज ने बताया कि उसकी बीवियों के घरवाले उसे खोज रहे हैं और लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर लोग जमकर मजे ले रहे हैं। लोग यहां तक लिख रहे हैं कि दोनों लड़कियों के बीच अवैध संबंध रहे होंगे, इसलिए साथ में रहने का यह उपाय खोज निकाला।


कुछ यूजर इसके जरिये इस्लाम के रीति-रिवाजों पर निशाना साध रहे हैं। ज्यादातर यूजरों ने कहा कि ऐसी दो-दो बीवियां पाकर लड़के की किस्मत चमक गई। कुछ लोग ऐसे भी है जो दोनों बहनों और उनके पति का निजी मामला बताकर इसमें दूसरों को दखल न देने की सलाह दे रहे हैं।