126 घंटे तक लगातार डांस कर इस लड़की ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

126 घंटे तक लगातार डांस कर इस लड़की ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

नेपाल में एक किशोरी लगातार 126 घंटे तक नृत्य करती रही। इतने लंबे समय तक डांस करने वाली वो दुनिया की पहली ऐसी इकलौती लड़की बन गई है। उन्होंने 126 घंटों तक डांस करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है, जिसकी हकदार अब इस पूरी दुनिया में सिर्फ वो हीं हैं। बता द


126 घंटे तक लगातार डांस कर इस लड़की ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
नेपाल में एक किशोरी लगातार 126 घंटे तक नृत्य करती रही। इतने लंबे समय तक डांस करने वाली वो दुनिया की पहली ऐसी इकलौती लड़की बन गई है। उन्होंने 126 घंटों तक डांस करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है, जिसकी हकदार अब इस पूरी दुनिया में सिर्फ वो हीं हैं। बता दें कि इससे पहले ये रिकॉर्ड एक भारतीय के नाम था।

प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने शनिवार को अपने सरकारी आवास में आयोजित एक समारोह में 18 वर्षीय लड़की, बंदना नेपाल को यह उपलब्धि हासिल करने के लिए सम्मानित किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूर्वी नेपाल के धनकुटा जिले की रहने वाली बंदना ने कहा कि उन्हें शुक्रवार को गिनीज रिकॉर्ड्स की तरफ से इस बार की आधिकारिक पुष्टि की गई।

बता दें कि बंदना ने कलामंडलम हेमलता द्वारा निर्धारित रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। हेमलता ने 2011 में 123 घंटे और 15 मिनट तक लगातार नृत्य किया था और बंदना से पहले उन्हीं के नाम सबसे देर तक नृत्य करने का रिकॉर्ड था।