14 साल की उम्र में 9 महीने तक रेप के शिकार हुई ये लड़की

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

14 साल की उम्र में 9 महीने तक रेप के शिकार हुई ये लड़की

एलिजाबेथ स्मार्ट नाम की इस लड़की के अनुसार पोर्नोग्राफी के कारण उसे अगवा किया गया और 9 महीनों तक उसका रेप होता रहा। ‘फाइट द न्यू ड्रग’ नाम के एक एंटी पोर्नोग्राफी अभियान के तहत एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें इस लड़की ने पूरी दास्तान सुनाई है। 5


14 साल की उम्र में 9 महीने तक रेप के शिकार हुई ये लड़की
एलिजाबेथ स्मार्ट नाम की इस लड़की के अनुसार पोर्नोग्राफी के कारण उसे अगवा किया गया और 9 महीनों तक उसका रेप होता रहा। ‘फाइट द न्यू ड्रग’ नाम के एक एंटी पोर्नोग्राफी अभियान के तहत एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें इस लड़की ने पूरी दास्तान सुनाई है।

5 मिनट की इस वीडियो क्लिप में एलिजाबेथ स्मार्ट ने 2002 में हुई उस वारदात के बारे में बताया। स्मार्ट ने बताया कि वह 14 साल की थी जब उसे किडनैप किया गया।

28 साल की हो चुकीं स्मार्ट ने बताया कि किस तरह ब्रेन डेविड मिशेल नाम का शख्स उन्हें अपने बिस्तर तक ले गया। उन्होंने बताया कि मिशेल ने लगातार उनका रेप किया।

स्मार्ट ने कहा कि मिशेल ने उनका रेप इसलिए किया क्योंकि वह पोर्नोग्राफी की आदी था, और इसी वजह से उन्हें अगवा किया गया। वीडियो में स्मार्ट ने कहा, “वो मेरा रेप करता रहा और मैं कुछ नहीं कर पाई। उसके लिए सिर्फ पोर्न देखना काफी नहीं था, उसने मेरा इतनी बार रेप किया जो कोई सोच नहीं सकता।” स्मार्ट ने कहा कि “वह पोर्न देखने के बाद अपनी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाता था, मगर फिर भी उसका मन नहीं भरा और उसने मुझे किडनैप कर लिया।” स्मार्ट ने कहा कि वह सिर्फ इतना जानती हैं कि पोर्न की वजह से उनकी जिंदगी नरक से भी बदतर हो गई।

बता दें कि एलिजाबेथ स्मार्ट तब सुर्खियों में आईं थी जब वह 14 साल की थीं और उन्हें अगवा किया गया था। काफी मशक्कत करने पर 9 महीने बाद उन्हें बचाया जा सका था। 13 साल पहले इस शख्स के चंगुल से निकली स्मार्ट बाद में पोर्नोग्राफी और यौन प्रताड़ना की वकील बन गई थीं।