ये है सबसे महंगा बर्गर, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

ये है सबसे महंगा बर्गर, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

बर्गर की बात होते ही मुंह में पानी आने लगता है। मगर, आज हम आपको जिस बर्गर के बारे में बताने जा रहे हैं, उसकी कीमत सुनकर आपके होश फाख्ता हो जाएंगे। टोक्यो में एक रेस्तरां ऐसे स्पेशल बर्गर की पेशकश कर रहा है, जिसकी कीमत 700 पाउंड यानी 63,000 रुपए है।


ये है सबसे महंगा बर्गर, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
बर्गर की बात होते ही मुंह में पानी आने लगता है। मगर, आज हम आपको जिस बर्गर के बारे में बताने जा रहे हैं, उसकी कीमत सुनकर आपके होश फाख्ता हो जाएंगे।

टोक्यो में एक रेस्तरां ऐसे स्पेशल बर्गर की पेशकश कर रहा है, जिसकी कीमत 700 पाउंड यानी 63,000 रुपए है।

इसे दुनिया का सबसे महंगा बर्गर बताया जा रहा है। बर्गर की बन में सोने की परत लगी है। टोक्यो में ओक डोर स्टेकहाउस में यह बर्गर बेचा जा रहा है। दरअसल, इस एक्सक्लूसिव फास्ट फूड को देश में रीवा युग की शुरुआत को मनाने के लिए पेश किया गया है।

जब कीमत इतनी ज्याद है, तो जाहिर है कि इसकी क्वांटिटी भी अधिक होगी और इसका स्वाद भी लाजवाब होगा। गोल्डन जाइंट बर्गर में 1 किलोग्राम पैटी, वाग्यू बीफ स्लाइस, फॉसी ग्रास (हंस लीवर से बने एक लक्जरी पेस्ट), ट्रफल, लेट्यूस, चेडर पनीर, टमाटर और प्याज भरा गया है। यह लगभग 6 इंच चौड़ा और 10 इंच लंबा है। सबसे अहम बात इसमें बन्स पर सोने का छिड़काव किया गया है।