इस शख्स की हैं 3 पत्नियां, अभी और शादियां करने की है ख्वाहिश

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

इस शख्स की हैं 3 पत्नियां, अभी और शादियां करने की है ख्वाहिश

रूस के ऑब्लास्ट रीजन में इवान सुखोव अपनी तीन पत्नियों के साथ रहते हैं। 34 वर्षीय इवान का सपना है कि उनकी और भी ज्यादा पत्नियां हों और कम से कम 50 बच्चे हों। यह शख्स पत्नियों से गलतियां होने पर या उनसे नाराजगी होने पर उन्हें अजीबोगरीब सजा देता है, जि


इस शख्स की हैं 3 पत्नियां, अभी और शादियां करने की है ख्वाहिशरूस के ऑब्लास्ट रीजन में इवान सुखोव अपनी तीन पत्नियों के साथ रहते हैं। 34 वर्षीय इवान का सपना है कि उनकी और भी ज्यादा पत्नियां हों और कम से कम 50 बच्चे हों। यह शख्स पत्नियों से गलतियां होने पर या उनसे नाराजगी होने पर उन्हें अजीबोगरीब सजा देता है, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक, रूसी कानून के हिसाब से सुखोव की आधिकारिक तौर पर सिर्फ एक ही पत्नी हो सकती है। उनकी अन्य दो पत्नियां आपसी सहमति से उनके साथ रहती हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुखोव नाम के इस शख्स ने खुलासा किया कि अगर उनकी कोई पत्नी उन्हें परेशान करती हैं तो वह सजा के तौर पर एक महीने तक उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाते हैं। बहुविवाह से पहले सुखोव अपनी पहली पत्नी नटालिया सुखोवा के साथ 11 सालों तक रहे।

हॉस्पिटल में नर्स के तौर पर काम करने वाली नटालिया का कहना है कि पहले तो मैं इसके खिलाफ थी, लेकिन फिर मैंने अपना मन बदल दिया, क्योंकि वह वास्तव में बड़ा परिवार चाहते थे। सुखोव के अब तक 9 बच्चे हैं। इनमें से 6 बच्चे नटालिया से और 3 एना से हैं।

एना अब उनके 10वें बच्चे को जन्म देने वाली हैं। यह परिवार 3 कमरे के फ्लैट में रहता है। सुखोव का एक अलग कमरा है और वह हर शाम अपनी एक पत्नी के साथ गुजारते हैं। नटालिया ने बताया कि वह हमें नंबर से बुलाते हैं। सुखोव के मुताबिक, अगर उन्हें किसी पार्टनर से दिक्कत होती है तो वह उन्हें संबंध नहीं बनाकर सजा देते हैं।

सुखोव के मुताबिक, अगर मेरी पत्नी कोई गलती करती है तो मैं उसे एक महीने तक अपने कमरे में नहीं बुलाता हूं। हालांकि, इसके बाद भी तीनों पत्नियां एक साथ खुशी-खुशी रहती हैं। हाल ही में सुखोव ने मदीना नाम की महिला को अपने परिवार में एंट्री दी है। मदीना मुस्लिम हैं, जबकि सुखोव रूसी ऑर्थोडॉक्स हैं।