एक ही छत के नीचे 2 गर्लफ्रेंड्स के साथ रहता है ये शख्स...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

एक ही छत के नीचे 2 गर्लफ्रेंड्स के साथ रहता है ये शख्स...

नई दिल्ली। ऑस्टिन में रहने वाले एडम लीयोंस अपनी दो गर्लफ्रेंड्स ब्रूक शेड और जेन शलखोवा के साथ एक ही घर में रहते हैं। ये तीनों खुद को कपल की जगह ट्रपल कहते हैं। अगर किसी कपल के बीच 'वो' की एंट्री हो जाती है, तो लड़ाइयां शुरू हो जाती हैं। लेकिन इनके स


एक ही छत के नीचे 2 गर्लफ्रेंड्स के साथ रहता है ये शख्स...
नई दिल्ली। ऑस्टिन में रहने वाले एडम लीयोंस अपनी दो गर्लफ्रेंड्स ब्रूक शेड और जेन शलखोवा के साथ एक ही घर में रहते हैं। ये तीनों खुद को कपल की जगह ट्रपल कहते हैं।

अगर किसी कपल के बीच 'वो' की एंट्री हो जाती है, तो लड़ाइयां शुरू हो जाती हैं। लेकिन इनके साथ मामला बिल्कुल अलग है। तीनों एक साथ काफी खुश रहते हैं। इस ट्रपल के बच्चे भी दो माओं के साथ काफी खुश रहते हैं।

इनके मुताबिक, दो मां के होने की वजह से बच्चों की देखभाल अच्छे से होती है। अगर कोई एक गर्लफ्रेंड एडम के साथ डेट पर जाती है, तो दूसरी बच्चों का ध्यान रखती है।

रिपोर्ट्स के अनुसार एक इंटरव्यू में एडम ने बताया था कि इनके बेडरूम में किंग साइज पलंग लगा है। तीनों ऑस्टिन में एक बड़े से घर में दो बच्चों के साथ रहते हैं। तीनों के बीच कभी-कभी लड़ाइयां भी होती हैं, लेकिन फिर सब कुछ भूलकर ये प्यार से रहने लगते हैं।


क़ानून की वजह से एडम दोनों के साथ शादी नहीं कर सकते। लेकिन तीनों चाहते हैं कि एक दिन ऐसा हो पाए।  फिलहाल एडम और जेन शादी की तैयारी में हैं। ब्रूक चाहती हैं कि अगर क़ानून में बदलाव हो, तो वो भी शादी करना चाहेंगी।