सहाबा का समय याद करा देगी सादगी से भरी यह मस्जिद!

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

सहाबा का समय याद करा देगी सादगी से भरी यह मस्जिद!

नई दिल्ली। अक्सर हम आपको भव्य इमारतों के बारे में बताते है, तस्वीरों में दिखाते है, ऐसी मस्जिदे भी दिखाते है जिनके शानदार झूमर हो, कला का बेहतरीन नमूना हो, उत्कृष उसकी रचना हो और जो अपने शहर या देश का दूसरा नाम एवं पहचान हो। परन्तु आज हम आपको किसी भ


सहाबा का समय याद करा देगी सादगी से भरी यह मस्जिद! नई दिल्ली। अक्सर हम आपको भव्य इमारतों के बारे में बताते है, तस्वीरों में दिखाते है, ऐसी मस्जिदे भी दिखाते है जिनके शानदार झूमर हो, कला का बेहतरीन नमूना हो, उत्कृष उसकी रचना हो और जो अपने शहर या देश का दूसरा नाम एवं पहचान हो। परन्तु आज हम आपको किसी भव्य ईमारत के बारे में नहीं अपितु दुनिया कि सबसे ज़्यादा सादगी से भरपूर मस्जिद के बारे में बता रहे है जिसे देख कर शायद आपको सहाबा का समय याद आ जाए।
यह मस्जिद इथियोपिया के दानाकिल के असैता में स्थित है। इस मस्जिद में न तो आलिशान कालीन है न ही इसकी छत पर झूमर है और नहीं इसकी दीवारे अमूल्य संगमरमर से सुसज्जित है। इस मस्जिद की सुंदरता इसकी सादगी है। आप स्वयं महसूस कीजिये, खुद को मस्जिद के भीतर रख कर देखिये, आप एक सुकून महसूस करने लगेंगे।

सहाबा का समय याद करा देगी सादगी से भरी यह मस्जिद!
यह मस्जिद केवल लकड़ियों से बनी है और वही इसकी सुंदरता है। 

सहाबा का समय याद करा देगी सादगी से भरी यह मस्जिद!

इसकी मीनार भी पूर्णयता लकड़ी से बनी तथा पत्थरो द्वारा सहारा प्राप्त है। इस मस्जिद के अधिकतर इबादत गुज़ार स्थानीय ही है।