अपने ही आशिकों को सेक्स करने के बाद जिंदा जला देती थी ये रानी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

अपने ही आशिकों को सेक्स करने के बाद जिंदा जला देती थी ये रानी

इस धरती पर तमाम कोशिशों के बावजूद महिलाओं को अभी भी उनका पूरा हक नहीं मिल पा रहा है। एक ओर हम महिलाओं को समान अधिकार और दर्जा दिलाने की बातें करते हैं तो वहीं दूसरी ओर जब उन्हें सम्मान देने की बात आती है तो हम खुद अपने पैर पीछे खींच लेते हैं। इसके अ


अपने ही आशिकों को सेक्स करने के बाद जिंदा जला देती थी ये रानीइस धरती पर तमाम कोशिशों के बावजूद महिलाओं को अभी भी उनका पूरा हक नहीं मिल पा रहा है। एक ओर हम महिलाओं को समान अधिकार और दर्जा दिलाने की बातें करते हैं तो वहीं दूसरी ओर जब उन्हें सम्मान देने की बात आती है तो हम खुद अपने पैर पीछे खींच लेते हैं। इसके अलावा इस धरती पर ऐसी महिलाओं की असाधारण ताकत से इतिहास के पन्ने भरे हुए हैं, जिन्होंने अपने दम पर पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी सच्चाई और इतिहास जानने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

अफ्रीका महाद्वीप में एक छोटा-सा देश है, जिसका नाम है अंगोला। अंगोला में एक समय ऐसा था जब यहां एक महिला की शक्ति और वर्चस्व चरम पर था। अब आप इस महिला की ताकत का अंदाज़ा इसी बात से लगा सकते हैं कि उसने सत्ता हासिल करने के लिए अपने ही भाई की हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं यह महिला अपने हरम में रहने वाले मर्दों के साथ पहले संबंध बनाती थी और फिर उन्हें ज़िंदा जला कर मार देती थी। जी हां, यह कोई मामूली महिला नहीं बल्कि अंगोला की रानी एनजिंगा एमबांदी थी। रानी एनजिंगा अपने तेज़ दिमाग और बहादुरी के लिए दुनियाभर में मशहूर थीं, जो इन्हें एक महान योद्धा बनाती थी।


रानी एनजिंगा ने 17वीं शताब्दी में यूरोपीय उपनिवेशवाद को आड़े हाथों ले लिया था। लेकिन कई लोगों का मानना था कि रानी एनजिंगा बेहद ही क्रूर शासक थीं। लेकिन फिर भी रानी एनजिंगा को अफ्रीका के इतिहास में सबसे लोकप्रिय महिलाओं की लिस्ट में ऊंचा दर्जा प्राप्त है। रानी एनजिंगा एमबांदू लोगों की रानी थी, जिनकी सत्ता एनदोंगो और मतांबा में फैली हुई थी। किमबांदु वहां की स्थानीय भाषा हुआ करती थी, इस भाषा के मुताबिक रानी एनजिंगा का नाम एनगोला था।