बेटी से महज डेढ़ साल बड़ी है ये सगी मां, जानिए कैसे?

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

बेटी से महज डेढ़ साल बड़ी है ये सगी मां, जानिए कैसे?

दुनिया में जो आये दिन अजीबों गरीब बाते होती रहती है। लेकिन इस बार अमेरिका में जो हुआ है उसने सबको चौंका दिया है। अमेरिका में एक ऐसे बच्चे ने जन्म लिया है जिसकी मां की उम्र उस बच्चे की उम्र से महज डेढ़ साल ज्यादा है। आप भी हैरान हो रहे होंगे कि, आखिर


बेटी से महज डेढ़ साल बड़ी है ये सगी मां, जानिए कैसे?
दुनिया में जो आये दिन अजीबों गरीब बाते होती रहती है। लेकिन इस बार अमेरिका में जो हुआ है उसने सबको चौंका दिया है। अमेरिका में एक ऐसे बच्चे ने जन्म लिया है जिसकी मां की उम्र उस बच्चे की उम्र से महज डेढ़ साल ज्यादा है। आप भी हैरान हो रहे होंगे कि, आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। आइये हम आपको पूरा मामला बताते हैं।

ये मामला है अमेरिका का, जहां की रहने वाली 26 वर्षीय टीना गिब्सन ने ऐसे बच्चे को जन्म दिया है जिसे भ्रूण के तौर पर आज से 24 साल पहले फ्रिज किया गया था। दरअसल टीना के पति बेंजामिल गिब्सन सिस्टिक फाइब्रोसिस नामक बीमारी से पीड़ित है। इसी बीमारी की वजह से वो प्राकृतिक रूप से बच्चे के पिता बन पाने में असमर्थ थें।
बेटी से महज डेढ़ साल बड़ी है ये सगी मां, जानिए कैसे?
इसी वजह से उन्होनें भ्रूण से बच्चे को जन्म देने का फैसला किया। इसके लिए टीना ने राष्ट्रीय भ्रूणदान केंद्र (नेशनल एम्ब्रियो डोनेशन सेंटर) से संपर्क किया था। इस केंद्र में भ्रूण को फ्रीज कर के रखा जाता है और जिसे भी ऐसे बच्चे की जरूरत होती है उन्हें वो भ्रूण मुहैया कराया जाता है। बताया जा रहा है कि, ये जन्म लेने वाला भ्रूण उस वक्त से फ्रीज किया गया था जब टीना की उम्र महज डेढ़ साल थी।

आपको बता दें कि, ऐसे भ्रूण को स्नो बेबी के नाम से भी जाना जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस भ्रूण को 14 अक्टूबर 1992 को राष्ट्रीय भ्रूणदान केंद्र (नेशनल एम्ब्रियो डोनेशन सेंटर) में फ्रीज किया गया था और तब से लेकर आज तक वो भ्रूण सुरक्षित था। इसी भ्रूण को टीना के गर्भाश्य में डाला गया और अब टीना ने इस बच्चे को जन्म दिया है। टीना ने बच्चे का नाम एमा रेन गिब्सन रखा है।

टीना इस बच्चे को जन्म देकर बेहद ही खुश हैं, और वो इसे मेडिकल साइंस की काबलियत से ज्यादा भगवान का करिश्मा मानती है। वहीं डोनेशन सेंटर का कहना है कि, ये मामला अपने आप में असाधारण है। ये एक वर्ल्ड रिकार्ड है, इससे पूर्व 2011 में एक महिला ने 20 साल पुराने भ्रूण को जन्म दिया था।