डॉल की तरह दिखने को इस ट्रांसजेंडर महिला ने सर्जरी पर खर्च कर डाले 81 लाख रुपये

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

डॉल की तरह दिखने को इस ट्रांसजेंडर महिला ने सर्जरी पर खर्च कर डाले 81 लाख रुपये

बर्लिन में रहने वाली इवाना, 26 साल की हैं। इवाना का जन्म एक लड़के के रुप में हुआ था लेकिन जवानी की दहलीज पर कदम रखते ही इवाना को महसूस हुआ कि उनकी आत्मा गलत शरीर में आ गई है। लिहाजा खुद को बदलने के लिए इवाना ने लड़कियों की तरह कपड़े पहनने शुरू कर दि


डॉल की तरह दिखने को इस ट्रांसजेंडर महिला ने सर्जरी पर खर्च कर डाले 81 लाख रुपयेबर्लिन में रहने वाली इवाना, 26 साल की हैं। इवाना का जन्म एक लड़के के रुप में हुआ था लेकिन जवानी की दहलीज पर कदम रखते ही इवाना को महसूस हुआ कि उनकी आत्मा गलत शरीर में आ गई है।

लिहाजा खुद को बदलने के लिए इवाना ने लड़कियों की तरह कपड़े पहनने शुरू कर दिए। तब से शुरू हुआ सफर आज तक बदस्तूर जारी है।

इवाना पर खुद को बदलने की सनक इस कदर चढ़ी कि उन्होंने सारे रिकॉर्ड ही ध्वस्त कर डाले। इवाना, अब तक 20 सर्जरी करवा चुकी हैं। जिनमें से नाक,स्तन, भौं, जबड़े और कानों की लोलकी समेत शरीर के कई अन्य अंग भी शामिल हैं। मिरर में छपी खबर के मुताबिक इवाना अपनी सर्जरी में अब तक 87 हजार पाउंड यानी की करीब 81 लाख रुपये खर्च कर चुकी हैं।