अपने 'बेस्ट फ्रेंड' को मारकर खा गई ये महिला...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

अपने 'बेस्ट फ्रेंड' को मारकर खा गई ये महिला...

स्वीडन की एक महिला जॉकी हेलेना स्टाल अपने एक फैसले को लेकर विवादों में आ गई है। हेलेना ने जिस घोड़े को अपना बेस्ट फ्रेंड बनाया था उसे ही पकाकर खा गई। यह घोड़ा एक दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गया था और जीने की स्थिति में नही था इसलिए हेलेना ने इसे पक


अपने 'बेस्ट फ्रेंड' को मारकर खा गई ये महिला...
स्‍वीडन की एक महिला जॉकी हेलेना स्‍टाल अपने एक फैसले को लेकर विवादों में आ गई है। हेलेना ने जिस घोड़े को अपना बेस्ट फ्रेंड बनाया था उसे ही पकाकर खा गई। यह घोड़ा एक दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गया था और जीने की स्थिति में नही था इसलिए हेलेना ने इसे पकाकर खा लिया।  24 वर्षीय हेलेना ने बताया कि मैंने अपनी मां से कहा कि अगर मैं एक ऐसे जानवर को नही खास सकती जिसने अच्छी जिंदगी जी है, तो मैं आगे से मीट खाना ही छोड़ दूंगी।
इफी मैंट नाम के इस घोड़े को मरने के बाद हेलेना ने उसे जमीन में दफनाने के बजाए उसका मीट निकालकर और उसे पकाकर उसने खुद और अपने दोस्तों को भी खिलाया। इसके बाद कई लोगों ने उन्हें सपोर्ट किया तो कईयों ने ऐसे घृणित काम के लिए भला बुरा भी कहा। सूत्रों के मुताबिक इस घोड़े से 154 किलो मीट निकला, जिसे उसने छह माह तक खाया।
हेलेना ने अपने इस फैसले को फेसबुक पर भी शेयर किया। उसने कहा कि मैं उसे खा गई और यही काम तो कीड़े भी करते हैं। अपने इस फैसले को फेसबुक पर शेयर करने के बाद हेलेना को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।  लोगों ने उनसे पूछा कि क्या वे इसी तरह अपनी दादी को भी मरने के बाद खा जाएंगी। हालांकि, हेलेना ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि मुझे जो सही लगा मैंने वही किया।