इस महिला ने किसी इंसान से नहीं बल्कि एक कब्र से रचाई शादी...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

इस महिला ने किसी इंसान से नहीं बल्कि एक कब्र से रचाई शादी...

अमेरिका में हुई एक लड़की ने कब्र से शादी रचाई। यकीनन सुनने में यह बात थोड़ी अजीब जरूर लगती है लेकिन यह सच है। अमेरिका के इंडियाना में हुई इस शादी की सभी चर्चा कर रहे हैं। इस शादी मे दुल्हन तो थी लेकिन दूल्हा किसी को नजर नहीं आया। यहां की रहने वाली ज


इस महिला ने किसी इंसान से नहीं बल्कि एक कब्र से रचाई शादी...
अमेरिका में हुई एक लड़की ने कब्र से शादी रचाई। यकीनन सुनने में यह बात थोड़ी अजीब जरूर लगती है लेकिन यह सच है। अमेरिका के इंडियाना में हुई इस शादी की सभी चर्चा कर रहे हैं। इस शादी मे दुल्हन तो थी लेकिन दूल्हा किसी को नजर नहीं आया। यहां की रहने वाली जेसिका पेजेट अपने मंगेतर केंडल मर्फी से बेइंतहा मोहब्बत करती थीं। लेकिन पिछले साल नवंबर के महीने में केंडल की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक शराब पीकर गाड़ी चला रहे एक शख्स ने केंडल मर्फी की जान ले ली। उस वक्त जब इसकी खबर उनकी मंगेतर जेसिका पेजेट को हुईं तो उन्हें गहरा आघात लगा।
जेसिका के घर वालों ने उनकी शादी की सभी तैयारियां कर ली थी। यहां तक की जेसिका के लिए शादी की जोड़ा भी बनकर तैयार हो गए थे। मंगेतर की अकास्मिक मृत्यु के सदमे से उबरने में जेसिका को कई महीने लग गए। लेकिन इसी साल सितंबर महीने में जेसिका ने शादी रचाने की बात सोची। जेसिका ने तय किया कि वो अपने मंगेतर के कब्र से शादी करेंगी। जेसिका ने पहले अपने घरवालों और कुछ खास दोस्तों को इस शादी के निमंत्रण भेजा।
शादी के जोड़े में सजधज कर जेसिका अपने मंगेतर केंडल मर्फी के कब्र पर पहुंची। यहां उन्होंने मेहमानों की मौजूदगी में पूरे रीति-रिवाज के साथ 29 सितंबर को केंडल मर्फी के कब्र से शादी रचा ली। जेसिका के घरवालों ने मर्फी के लिए जूते भी खरीदे थे। जेसिका इन जूतों को भी अपने साथ लाई थीं। खास बात यह भी है कि इस पूरी शादी का फोटोशूट भी किया गया और फोटोग्राफी के लिए वहीं शख्स वहां मौजूद था जिसे जेसिका के घरवालों ने पहले शादी में फोटो खींचने के लिए चुना था। जेसिका ने इस शादी की अनूठी तस्वीरें अपने फेसबुक पेज पर भी किया है।