एक घंटा सो कर बिस्तर गर्म करने के ये महिला लेती है 5000 रूपये...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

एक घंटा सो कर बिस्तर गर्म करने के ये महिला लेती है 5000 रूपये...

रशिया की एक महिला बिस्तर पर जाने से पहले आपके घर या होटल में आकर एक घंटे तक आपके बिस्तर को गर्म करती है। इतना ही नहीं वह साथ में पैनिक बटन भी रखती हैं। ताकि किसी आपात स्थिति में सिक्योरिटी को बुलाया जा सके। विक्टोरिया लवाचयोवा 21 साल की हैं और एक ह्


एक घंटा सो कर बिस्तर गर्म करने के ये महिला लेती है 5000 रूपये...रशिया की एक महिला बिस्तर पर जाने से पहले आपके घर या होटल में आकर एक घंटे तक आपके बिस्तर को गर्म करती है। इतना ही नहीं वह साथ में पैनिक बटन भी रखती हैं। ताकि किसी आपात स्थिति में सिक्योरिटी को बुलाया जा सके।

विक्टोरिया लवाचयोवा 21 साल की हैं और एक ह्यूमन बैड वॉर्मर का काम करती हैं। वह किसी भी अनजान के घर या होटल में जाकर उनका बिस्तर गर्म करने के लिए एक घंटे के 5454 रुपए लेती हैं वहीं अगर आप पूरे महीने विक्टोरिया की सर्विस लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 113300 रुपए देने होंगे।

डेली मिरर के मुताबिक विक्टोरिया यह सुनिश्चित करती हैं कि जब आप बिस्तर में जाएंगे तो बिस्तर आपको गर्म मिलेगा। विक्टोरिया सिर्फ एक बैड वॉर्मर का ही काम करती हैं। इस दौरान वह किसी भी क्लाइंट के साथ कोई भी शारीरिक संबंध नहीं बनाती हैं। हां जब वह बिस्तर गर्म करने के लिए बिस्तर में होती हैं तो क्लाइंट चाहे तो उनसे बात कर सकता है। लेकिन उनके साथ बिस्तर पर नहीं आ सकता है।

विक्टोरिया का कहना है कि वह एक अच्छी श्रोता हैं और कई बार तो लोग उनके साथ अपनी समस्याओं को साझा करते हैं। उन्होंने बताया कि एक बार एक क्लाइंट ने रात को उनको बुलाया और वह बहुत ही परेशान था लेकिन जब रात को बिस्तर गर्म करने के बाद में वहां से आ गई।

उसके बाद उसने सुबह फिर मुझे बुलाया और वह बहुत खुश था उसने कहा विका तुम एक जादू हो। मैं सुबह उठा और बहुत खुश हूं मैं अब जीना चाहता हूं।जब विक्टोरिया ने इस काम को शुरू किया था तब वह सिर्फ पुरुषों के लिए ही काम करती थीं लेकिन बाद में उन्होनें महिलाओं के बिस्तर गर्म करना भी शुरू कर दिया।