कुत्ता समझ महिला पाल रही थी खतरनाक जानवर, सच्चाई जान उड़ गए होश...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

कुत्ता समझ महिला पाल रही थी खतरनाक जानवर, सच्चाई जान उड़ गए होश...

दुनिया में ज्यादातर लोगों को कुत्ता पालने का शौक होता है, पर मलयेशिया की रहने वाली एक महिला को यह शौक भारी पड़ गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। महिला का नाम जरिथ सोफिया यसीन (27) है, जो पेशे से एक गायिका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने बताया


कुत्ता समझ महिला पाल रही थी खतरनाक जानवर, सच्चाई जान उड़ गए होश...
दुनिया में ज्यादातर लोगों को कुत्ता पालने का शौक होता है, पर मलयेशिया की रहने वाली एक महिला को यह शौक भारी पड़ गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। महिला का नाम जरिथ सोफिया यसीन (27) है, जो पेशे से एक गायिका है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने बताया कि रात के समय उसे सड़क के किनारे एक जानवर दिखा। उसे लगा कि वो कुत्ता है और काफी बीमार है, इसलिए वो उसे उठाकर अपने घर ले आई। यह घटना पिछले हफ्ते की है।

द स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने उस जानवर का नाम ब्रूनो रखा था। महिला जिसे कुत्ता समझकर पाल रही थी, उसकी सच्चाई तब सामने आई जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो घर की खिड़की से बाहर मुंह निकालकर घरघरा रहा था।

घरघराने की आवाज सुनकर जब लोगों ने ऊपर खिड़की की तरफ देखा तो डर गए। उन्होंने बिना देर किए तुरंत पुलिस को फोन किया, जिसके बाद वन्यजीव विभाग के कर्मचारी वहां पहुंच गए और घर पर छापा मार दिया और उस जानवर को बरामद कर लिया। यहीं नहीं, महिला पर अवैध रूप से जानवर को रखने का आरोप लगाया गया, लेकिन उसने सभी आरोपों को खारिज कर दिया।

बता दें कि महिला ने जिसे कुत्ता समझा था, असल में वो एक जंगली भालू था। उसका कहना है कि पहले उसे पता नहीं था कि वो जानवर एक भालू है और भालू को पाला नहीं जाता है। महिला ने बताया कि वो तो बस भालू की मदद करना चाहती थी, उसका शोषण करने का कोई इरादा नहीं था। उसका कहना है कि वो भालू के स्वस्थ हो जाने के बाद उसे चिड़ियाघर में देना चाहती थी।