24 की उम्र में हुई थी मोहब्बत, 97 साल की उम्र में हुई मुलाकात

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

24 की उम्र में हुई थी मोहब्बत, 97 साल की उम्र में हुई मुलाकात

के. टी. रॉबिंस मेहज और जीनिन गनेय पियर्सन पहली बार वर्ल्ड वार-II के दौरान मिले थे। इसी युद्ध के दौरान अमेरिकी सोल्जर रॉबिंस की पोस्टिंग फ्रांस के एक छोटे से शहर में थी, जहां उन्हें 18 साल जीनिन से मोहब्बत हो गई। आज जीनिन 92 साल की हैं। जबकि रॉबिंस 9


24 की उम्र में हुई थी मोहब्बत, 97 साल की उम्र में हुई मुलाकात
के. टी. रॉबिंस मेहज और जीनिन गनेय पियर्सन पहली बार वर्ल्ड वार-II के दौरान मिले थे। इसी युद्ध के दौरान अमेरिकी सोल्जर रॉबिंस की पोस्टिंग फ्रांस के एक छोटे से शहर में थी, जहां उन्हें 18 साल जीनिन से मोहब्बत हो गई। आज जीनिन 92 साल की हैं।

जबकि रॉबिंस 97 साल के। भले ही दोनों बूढ़े हो चुके हैं, लेकिन जब वे 75 साल बाद मिलें, तो उनका इश्क बिलकुल जवान था!

इस लव स्टोरी पर किताब लिखी जा सकती हैं।  जब 24 साल के रॉबिंस, 18 साल की जीनिन से मिले थे, तो पहली नजर में ही वो अपना दिल उन्हें दे बैठे थे। यह इश्क ऐसा था कि आज भी जीनिन की एक तस्वीर रॉबिंस ने दिल से लगाकर रखी है।

रॉबिंस, जीनिन के शहर में थे और किसी को ढूंढ रहे थे, जो उनके कपड़ों को धो सके। इस काम में जीनिन की मां ने उनकी मदद की। जल्दी ही रॉबिंस और जीनिन के बीच प्यार की शुरुआत हो गई। लेकिन इस दौरान कहानी में एक मोड़ आया और युद्ध शुरू होने के कारण रॉबिंस को ईस्टर्न फ्रंट पर बुला लिया गया।

फ्रेंच टीवी ‘फ्रांस 24’ को रॉबिंस ने बताया, ‘मैनें उससे कहा कि मैं आकर तुम्हें यहां से ले जाऊंगा मगर ऐसा कुछ हो नहीं पाया।’ क्योंकि 1945 में युद्ध खत्म होने के बाद, जीनिन इस उम्मीद में थीं कि रॉबिंस वापस उनके पास लौट आएंगे मगर, ऐसा हो ना सका। और रॉबिन्स अमेरिका लौट गए थे।

अमेरिका में रॉबिंस की लिलियन नाम की एक लड़की से शादी हो गई। दोनों ने मिसिसिपी के एक हार्डवेयर स्टोर में एक-दूसरे के साथ 50 साल तक काम किया। 2015 में 92 साल की उम्र में उनकी पत्नी का निधन हो गया, वहीं जीनिन ने भी साल 1949 में शादी की और 5 बच्चों को जन्म दिया।

लेकिन रॉबिंस ने जीनिन को कभी भुला नहीं सके। आज भी उनके पास जीनिन की एक ब्लैक एंड वाईट तस्वीर है। यह तस्वीर उनके पास तब भी थी, जब रॉबिंस को फ्रेंच जर्नलिस्ट के एक ग्रुप ने अप्रोच किया था।

रॉबिंस ने जीनिन की तस्वीर को एक जर्नलिस्ट ग्रुप को दिखाया और कहा कि वो उसके गांव और उनके परिवार को ढूंढ़ने की कोशिश करें। क्योंकि वो जीनिन के पास वापस जाना चाहते हैं।

वो यह भी मान रहे थे कि शायद जीनिन इस दुनिया में ना हो, लेकिन एक जर्नलिस्ट ने जीनिन को मोसेले के एक रिटायरमेंट होम में ढूंढ़ निकाला और फिर दोनों के लिए मिलने का प्रोग्राम बनाया गया।