महिला ने फलों के जूस से भरा इंजेक्‍शन लगा लिया, मरते-मरते बची

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

महिला ने फलों के जूस से भरा इंजेक्‍शन लगा लिया, मरते-मरते बची

चीन में एक अजीब मामला सामने आया है। एक महिला खुद को तंदरुस्त बनाने के चक्कर में अस्पताल पहुंच गई। दरअसल इस महिला ने खुद को 20 फलों के रस का इंजेक्शन लगा लिया। जेंग नाम की 51 वर्षीय इस महिला को घरेलू उपचार से काफी लगाव है और उसके दिमाग में फलों के जू


महिला ने फलों के जूस से भरा इंजेक्‍शन लगा लिया, मरते-मरते बचीचीन में एक अजीब मामला सामने आया है। एक महिला खुद को तंदरुस्त बनाने के चक्कर में अस्पताल पहुंच गई। दरअसल इस महिला ने  खुद को 20 फलों के रस  का इंजेक्शन लगा लिया।

जेंग नाम की 51 वर्षीय इस  महिला को घरेलू उपचार से काफी लगाव है और उसके दिमाग में फलों के जूस का इंजेक्शन लगाने का ख्याल आया।

उसने कहा कि मुझे लगा कि ताजा फल शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं और यह मेरे लिए सेहतमंद रहेंगे  लेकिन मुझे  यह नहीं पता था कि यह इस तरह से घातक साबित हो जाएगा।

दरअसल, जेंग ने 20 फलों के जूस निकालकर खुद के नसों में लगा लिया।महिला ने इस घटनाक्रम के बारे में किसी को नहीं बताया। महिला के पति ने गौर किया और उसे अस्पताल लेकर गए। इस दौरान जेंग को पांच दिन के लिए अस्पताल के आईसीयू में रखा गया।

इस दौरान उसके किडनी,लीवर, हृदय और फेफड़ों का इलाज किया गया। खबरों के मुतबाकि अगर समय पर उसका इलाज नहीं किया गया होता तो उसके यह अंग काम करना बंद कर देते और वह  मर गई होती।
-सांकेतिक तस्वीर