हनीमून पर गई महिला की होटल का खाना खाने से मौत

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

हनीमून पर गई महिला की होटल का खाना खाने से मौत

एक ब्रिटिश भारतीय व्यक्ति अपनी पत्नी से साथ हनीमून के लिए श्रीलंका आया था। लेकिन इस दौरान जो कुछ उसके साथ हुआ, उसने शायद ही कभी सोचा होगा। उसकी पत्नी की यहां के होटल में एक रहस्यमयी बीमारी से मौत हो गई। अब श्रीलंकाई प्रशासन खिलन चंदारिया को यहां से


हनीमून पर गई महिला की होटल का खाना खाने से मौत
एक ब्रिटिश भारतीय व्यक्ति अपनी पत्नी से साथ हनीमून के लिए श्रीलंका आया था। लेकिन इस दौरान जो कुछ उसके साथ हुआ, उसने शायद ही कभी सोचा होगा।

उसकी पत्नी की यहां के होटल में एक रहस्यमयी बीमारी से मौत हो गई। अब श्रीलंकाई प्रशासन खिलन चंदारिया को यहां से तब तक जाने की इजाजत नहीं दे रहा है, जब तक उनकी 31 वर्षीय पत्नी उशिला पटेल की मौत की जांच पूरी नहीं हो जाती।

33 साल के चंदारिया उत्तर-पश्चिमी लंदन में एक फोन की दुकान के मालिक हैं। हालांकि चंदारिया को न तो पुलिस ने गिरफ्तार किया है और न ही उनके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन उन्हें उनके ब्रिटेन स्थित घर जाने की इजाजत भी नहीं मिली है।

चंदारिया ने श्रीलंका में ब्रिटेन की मीडिया से कहा, मैं उनके (उशिला पटेल) बिना यहां से नहीं जा सकता। मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि पूरी दुनिया मेरे खिलाफ है। कुछ भी कर पाना कठिन है।

दंपति की शादी 19 अप्रैल को लंदन में हुई थी। जिसके बाद ये लोग हनीमून के लिए श्रीलंका आए। यहां वह एक पांच सितारा बीच रिसॉर्ट में ठहरे थे। इसके बाद यहां से ये लोग मालदीव जाने वाले थे। लेकिन यहां हटोल का खाना और ड्रिंक पीने के बाद दोनों पति-पत्नी बीमार हो गए।

दोनों को बेचैनी और खून की उल्टी हुई। जब इन्होंने मदद के लिए फोन किया तो इन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। फिर चंदारिया तो बच गए लेकिन उनकी पत्नी की 25 अप्रैल को अस्पताल में मौत हो गई।