इस गांव में महिलाओं की हाइट से भी ज्यादा लम्बे होते हैं उनके बाल...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

इस गांव में महिलाओं की हाइट से भी ज्यादा लम्बे होते हैं उनके बाल...

वैसे तो कई गाँवो में घूमकर आए होंगे आप। लेकिन क्या आपने कभी इस गांव के बारे में सुना है जहां महिलाओ के बाल उनके कद से भी लंबे होते है। जी हाँ एक ऐसा गाव जहां सारी औरतो के बाल उनके कद से लंबे होते है। हम बात कर रहे है चीन की। चीन के हुआंगलो गांव की म


इस गांव में महिलाओं की हाइट से भी ज्यादा लम्बे होते हैं उनके बाल...
वैसे तो कई गाँवो में घूमकर आए होंगे आप। लेकिन क्या आपने कभी इस गांव के बारे में सुना है जहां महिलाओ के बाल उनके कद से भी लंबे होते है। जी हाँ एक ऐसा गाव जहां सारी औरतो के बाल उनके कद से लंबे होते है।
हम बात कर रहे है चीन की। चीन के हुआंगलो गांव की महिलाए अपने बालो को उनकी सबसे बेशकीमती संपत्ति मानती है। चीन के कई अन्य गांवों की तरह हुआंगलो के पास बहुत ही आकर्षक प्राकृतिक परिवेश हैं और कई प्राचीन परंपराओं से भरा पूरा गांव है, जो की पर्यटकों का खूब मनोरंजन करते हैं। इसके बारे में सबसे दिलचस्प बात है, कि यहां की महिलाओं का लंबे बाल रखने का जुनून।
याओ जाति की महिलाए दुनिया की सबसे लंबे बाल रखने वाले गांव के लिए गिनीज प्रमाण पत्र प्राप्त कर चुकी है और पूरे चीन में यहाँ लंबे बालों वाला गांव के रूप में जाना जाता है। हुआंगलो में 120 महिलाओं के बालों की औसत लंबाई 1.7 मीटर है और सबसे लंबे बालों की लंबाई 2.1 मीटर से अधिक है। इस बात को ध्यान में रखते हुए कहा जा सकता है ये गांव गिनीज प्रमाण पत्र की प्रतिष्ठा के लायक है।