इस तस्वीर का सच जानकर चौंक जाएंगे आप...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

इस तस्वीर का सच जानकर चौंक जाएंगे आप...

सोशल मीडिया पर एक अनोखी शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें पहली बार में शादी के एल्बम की तरह ही नज़र आएंगी, जिसमें रोते हुए मां-बाप हैं, दोस्त हैं, घबराई हुई दुल्हन है, जिसे शादी के लिए सजाया जा रहा है और अठखेलियां करते बच्चे हैं। लेकिन


इस तस्वीर का सच जानकर चौंक जाएंगे आप...
सोशल मीडिया पर एक अनोखी शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें पहली बार में शादी के एल्बम की तरह ही नज़र आएंगी, जिसमें रोते हुए मां-बाप हैं, दोस्त हैं, घबराई हुई दुल्हन है, जिसे शादी के लिए सजाया जा रहा है और अठखेलियां करते बच्चे हैं। लेकिन अगर  इन तस्वीरों को ग़ौर से देखेंगे तो यह समझने में देर नहीं लगेगी कि इसमें कुछ कमी है।
दरअसल, इसमें दुल्हन ने दूल्हे से नहीं, बल्कि एक कब्र से शादी की है। हुआ यह कि होने वाले दूल्हे केंडल मर्फ़ी की 9 महीने पहले एक दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद उनकी होने वाली दुल्हन जेसिका अकेली रह गई। लेकिन पहले से तय हो चुकी शादी के दिन केंडल की मंगेतर जेसिका पेजैट दुल्हन बनी। जेसिका की शादी केंडल की कब्र के साथ करवाई गई। सालों पहले जेसिका की सगाई के किस्से हॉलीवुड फ़िल्मों की तरह चर्चा में थे। दोनों महज सात मील दूर रहते थे, लेकिन वो एक-दूसरे से पहली बार कॉलेज में ही मिले थे।
लेकिन पिछले साल दोनों की ज़िंदगी में एक ऐसा तूफ़ान आया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। पिछले साल नवंबर में जब केंडल की एक दुर्घटना में मौत हुई, उस समय जेसिका सिर्फ़ 25 साल की थी। जेसिका ने बताया कि केंडल एक बेहतरीन इंसान थे। बहुत प्यार करने वाले और दयालु। वो किसी को भी अपने कपड़े उतारकर पहना देते थे। केंडल की मौत के बाद जेसिका ने फ़ैसला किया कि वह शादी रद्द नहीं करेगी।
29 सितंबर को जेसिका ने सफ़ेद रंग की दुल्हन वाली पोशाक पहनी। ये वही पोशाक थी जो उसने अपने लिए पसंद की थी। जेसिका ने इस ख़ास दिन के लिए अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को निमंत्रण भी दिया। अमेरिका के इंडियाना में हुई इस अनूठी शादी वाले दिन वो फ़ोटोग्राफ़र भी वहां मौजूद था, जिसे जेसिका और केंडल ने इस दिन फ़ोटो खींचने के लिए चुना था। जेसिका कहती हैं, “मैं केंडल के नहीं रहने के बावजूद इस दिन को उतनी ही शिद्दत से मनाना चाहती थी। बावजूद इसके कि वो अब शारीरिक रूप से मेरे साथ नहीं थे, मैं इस दिन की यादों को संजोकर रखना चाहती थी। हालांकि, फ़ोटोशूट का आइडिया उनके दिमाग में पहले नहीं था।
केंडल की मौत के कुछ देर बाद ही जेसिका को बुटीक से फ़ोन आया था कि उनकी शादी का जोड़ा तैयार है। पहले तो उसने शादी के जोड़े लेने का मना कर दिया, लेकिन घरवाले इसके लिए काफी कुछ ख़र्च कर चुके थे। फिर उसने ये जोड़ा लाने का फ़ैसला किया। इसके बाद मुझे फ़ोटोशूट का ख़याल आया। इस फोटोशूट में एक युवा महिला की हिम्मत और दुख को साफ देखा जा सकता है।
जेसिका कहती हैं, “मैं अंदर से टूटा हुआ महसूस कर रही थी। मेरे बगल में दूल्हा नहीं था। फोटोग्राफर ने एक तस्वीर में केंडल का अक्स डाल दिया। शादी में केंडल के सहकर्मी भी शामिल हुए। जिस दिन केंडल की मौत हुई, परिवार के सभी लोग उसके साथ थे। केंडल फायर डिपार्टमेंट में काम करते थे। उस दिन वो किसी को बचाने के लिए गए थे, लेकिन खुद ही दुर्घटना के शिकार हो गए थे।