3 बच्चों की मां का स्टंट देखकर दंग रह जाएंगे आप...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

3 बच्चों की मां का स्टंट देखकर दंग रह जाएंगे आप...

नई दिल्ली। कुछ लोगों का साहस देखकर दूसरों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। आजकल कई ऐसे स्टंट दिखाने वाले कलाकार हैं, जिनका स्टंट देखकर आपको यकीन हो जायेगा कि इन्हें अपनी जान की बिलकुल भी परवाह नहीं है। वह लोग अपने जान की परवाह किये बगैर ही इतने खतरनाक-खतर


3 बच्चों की मां का स्टंट देखकर दंग रह जाएंगे आप...
नई दिल्ली। कुछ लोगों का साहस देखकर दूसरों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। आजकल कई ऐसे स्टंट दिखाने वाले कलाकार हैं, जिनका स्टंट देखकर आपको यकीन हो जायेगा कि इन्हें अपनी जान की बिलकुल भी परवाह नहीं है।

वह लोग अपने जान की परवाह किये बगैर ही इतने खतरनाक-खतरनाक करतब दिखाते हैं, जिसके बारे में कोई आम इंसान सपने में भी नहीं सोच सकता है।

आज हम आपको एक ऐसे ही खतरनाक करतब दिखाने वाली महिला के बारे में बताने जा रहा हूँ, जिसके बारे में जानकर यक़ीनन आप हैरान हुए बिना नहीं रह पाएंगे। महिला का यह करतब अमेरिका के नियाग्रा फॉल के ऊपर देखने को मिला।

दरअसल यह करतब दिखाने वाला कोई और नहीं बल्कि अमेरिका की रहने वाली डेयरडेविल एरनडिरा वैंडेला हैं। उनके करतब को देखकर हर किसी की साँसे जम गयी। इन्होने नियाग्रा फॉल के ऊपर लगभग 8 मिनट तक खतरनाक करतब दिखाया।

इस करतब के दौरान एरनडिरा का शरीर हवा में उड़ रहे हेलीकॉप्टर के किसी हिस्से से बंधा नहीं था, बल्कि उन्होंने हेलीकॉप्टर से लटक रही एक रस्सी को अपने दाँतों से पकड़ा हुआ था। एरनडिरा वैंडेला अमेरिका के मशहूर स्टंटमैन निक वैंडेला की पत्नी और 3 बच्चों की माँ हैं। एरनडिरा ने इन 8 मिनटों में हवा में ही अनेक शानदार करतब दिखाए।

एरनडिरा की जाबांजी देखने के लिए नीचे बड़ी संख्या में लोग इकठ्ठा हुए थे। उस दौरान इनके पति निक निचे से ही उनका उत्साहवर्धन कर रहे थे। अमेरिकन मीडिया की मानें तो इस स्टंट को करने के बाद एरनडिरा वैंडेला ने अपने पति के ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।