इस Festival की खासियत जानकर हैरान रह जाएंगे आप!

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. International

इस Festival की खासियत जानकर हैरान रह जाएंगे आप!

दुनिया में बहुत सारे देश हैं और हर देश की अपनी ही परंपरा, मान्यता और रीति-रिवाज है। हर जाति, धर्म समुदाय के लोग अपने अपने त्योहार मनाते हैं फिर चाहे दूसरे के लिए वह अजीब ही क्यों न हो। इंडोनेशिया के बाली में भी ओमेड-ओमेडान नाम का त्योहार मनाया जाता


इस Festival की खासियत जानकर हैरान रह जाएंगे आप!
दुनिया में बहुत सारे देश हैं और हर देश की अपनी ही परंपरा, मान्यता और रीति-रिवाज है। हर जाति, धर्म समुदाय के लोग अपने अपने त्योहार मनाते हैं फिर चाहे दूसरे के लिए वह अजीब ही क्यों न हो।
इंडोनेशिया के बाली में भी ओमेड-ओमेडान नाम का त्योहार मनाया जाता है, जिसमें लोग खुशकिस्मती और अच्छी सेहत के लिए एक-दूसरे को चूमते हैं। बाली में ओमेड-ओमेडान का मतलब है खींचना। इसे बाली के एक छोटे से गांव डेनपासार में मनाया जाता है। 
इस त्योहार में लोग एक-दूसरे को चूमते हैं। वो गले मिलते हैं, डांस करते हैं और होंठों से चूमते हैं ताकि भगवान उन पर कृपा बरसाए और उनकी किस्मत और सेहत अच्छी रहे।
इस त्यो‌हार में अधिकतर कपल्स हिस्सा लेते आराम से दिख जाएंगें। ये भी कहा जाता है कि अगर आप जवान हैं और पार्टनर की तलाश में हैं या नहीं, यहां आकर इस त्योहार का मजा ले सकते हैं। इसमें कई नौजवान युवक-युवतियां भी हिस्सा लेते हैं। कई तो अपने जिंदगी के बेटर हाफ भी इसी किसिंग फेस्ट में चुन लेते हैं।