जवान ने 2 सहकर्मियों को गोली मार आत्महत्या की

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

जवान ने 2 सहकर्मियों को गोली मार आत्महत्या की

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के छावनी इलाके में सोमवार सुबह एक जवान ने कथित तौर पर अपने दो सहकर्मियों को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। 18 सिख रेजीमेंट के एक जवान जसबीर सिंह ने अपने दो साथी जवानों हरदीप सिंह व हरपाल सिंह को ऑफिसर्स मेस में सो


जवान ने 2 सहकर्मियों को गोली मार आत्महत्या कीहिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के छावनी इलाके में सोमवार सुबह एक जवान ने कथित तौर पर अपने दो सहकर्मियों को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। 18 सिख रेजीमेंट के एक जवान जसबीर सिंह ने अपने दो साथी जवानों हरदीप सिंह व हरपाल सिंह को ऑफिसर्स मेस में सोमवार तड़के दो बजे गोली मार दी।

पुलिस ने कहा कि इसके बाद जसबीर सिंह ने इंसास राइफल से खुद को गोली को भी मार ली।

तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सेना व स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।