जिलिंगो ने 1605 करोड़ रूपये की फंडिंग जुटाई

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

जिलिंगो ने 1605 करोड़ रूपये की फंडिंग जुटाई

अंकिति बोस (27) के ऑनलाइन फैशन स्टार्ट-अप जिलिंगो ने दो निवेशकों से 1604.6 करोड़ रुपए (22.6 करोड़ डॉलर) की फंडिंग जुटाई है। कंपनी ने मंगलवार यह जानकारी दी। इस फंडिंग के बाद जिलिंगो की वैल्यू 6,887 करोड़ रुपए (97 करोड़ डॉलर) हो गई है। जिलिंगो दक्षिण-


जिलिंगो ने 1605 करोड़ रूपये  की फंडिंग जुटाईअंकिति बोस (27) के ऑनलाइन फैशन स्टार्ट-अप जिलिंगो ने दो निवेशकों से 1604.6 करोड़ रुपए (22.6 करोड़ डॉलर) की फंडिंग जुटाई है। कंपनी ने मंगलवार यह जानकारी दी।

इस फंडिंग के बाद जिलिंगो की वैल्यू 6,887 करोड़ रुपए (97 करोड़ डॉलर) हो गई है। जिलिंगो दक्षिण-पूर्व एशिया के छोटे कारोबारियों को अपने प्रोडक्ट बेचने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाती है। इसका हेडक्वार्टर सिंगापुर में है।

अंकिति उन सबसे कम उम्र की महिला सीईओ में शामिल हो गई हैं जो एशिया में करीब 1 अरब डॉलर की वैल्यू के स्टार्ट-अप को लीड कर रही हैं। इतनी वैल्यू वाले दुनियाभर के 239 स्टार्ट-अप में सिर्फ 23 की फाउंडर महिलाएं हैं। अंकिति पिछले साल फोर्ब्स की अंडर-30 एशिया लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं।

4 साल में जिलिंगो 1 अरब डॉलर के वैल्यूएशन के करीब पहुंच गई है। अंकिति ने अप्रैल 2015 में इसकी शुरुआत की थी। उस वक्त वो 24 साल की थीं और स्टार्ट-अप में निवेश से जुड़ी फर्म सिक्योई इंडिया में एनालिस्ट की जॉब करती थीं। जिलिंगो में पहला निवेश सिक्योई ने ही किया था।

दिसंबर 2014 में बेंगलुरु में एक घरेलू पार्टी के दौरान अंकिति की मुलाकात ध्रुव कपूर (28) से हुई। ध्रुव उस वक्त गेमिंग कंपनी किवी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। बातचीत में दोनों ने महसूस किया कि दोनों अपना स्टार्ट-अप शुरू करना चाहते हैं।