दुधमुही बच्ची के साथ किशोर ने किया दुराचार

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

दुधमुही बच्ची के साथ किशोर ने किया दुराचार

फिरोजाबाद। केन्द्र व प्रदेश सरकार के बेटी पढाओ बेटी बचाओं अभियान चलाने के बाद भी बेटिया सुरक्षित नही है। थाना मटसेना के गांव हरदासपुरा में एक दरिंदें ने एक दुधमुही बच्ची को अपनी हबस का षिकार बना लिया। आरोपी ने बच्ची के साथ दुराचार किया। चीख पुकार मच


दुधमुही बच्ची के साथ किशोर ने किया दुराचारफिरोजाबाद।   केन्द्र व प्रदेश सरकार के बेटी पढाओ बेटी बचाओं अभियान चलाने के बाद भी बेटिया सुरक्षित नही है। थाना मटसेना के गांव हरदासपुरा में एक दरिंदें ने एक दुधमुही बच्ची को अपनी हबस का षिकार बना लिया। आरोपी ने बच्ची के साथ दुराचार किया।

चीख पुकार मचने पर ग्रामीणों ने आरोपी को पकडकर पुलिस के सुपुर्द किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर गुरूवार को उसे जेल भेजने के साथ ही पीडित बच्ची का मेडीकल परीक्षण जिला महिला अस्पताल में कराया है।

गांव हरदासपुरा निवासी एक दो वर्षीय दुधमुही बच्ची बुधवार की सांय गांव में ही खेल रही थी। आरोप है कि तभी गांव का ही 17 वर्षीय सचिन उर्फ राजा पुत्र प्रेमपाल निवासी डीएम कम्पाउन्ड बच्ची को बहलाफुसलाकर गांव में ही स्थित अपने खाली पडे मकान में ले गया। जहां उसने बच्ची के साथ छेडछाड करते हुये दुराचार किया। बच्ची द्वारा चीख पुकार मचने पर आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

जिन्हे देख आरोपी किषोर ने भागने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड लिया। घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीडित बच्ची के परिजनों की तहरीर पर अरोपी किषोर के खिलाफ पोस्को एक्ट सहित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गुरूवार को जेल भेज दिया।

पुलिस ने पीडित बच्ची का मेडीकल परीक्षण भी जिला महिला अस्पताल में कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर दुधमुही बच्ची के साथ हुई इस दिल दहलाने वाली घटना से गांव के लोग स्तब्ध है।