जानिए बिल्ली के बारे में कुछ 'रोचक तथ्य'

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

जानिए बिल्ली के बारे में कुछ 'रोचक तथ्य'

बिल्ली एक ऐसी जानवर है, जिसे दुनिया में कुत्ते के बाद सबसे ज्यादा पाला जाता है, लेकिन कुछ घरों में बिल्लियों को पालना अशुभ माना जाता है। यहां तक की कुछ लोग तो बिल्ली के सामने आने या बिल्ली के रास्ते काटने तक को अशुभ मानते हैं। आज हम आपको बिल्लियों स


जानिए बिल्ली के बारे में कुछ 'रोचक तथ्य'
बिल्ली एक ऐसी जानवर है, जिसे दुनिया में कुत्ते के बाद सबसे ज्यादा पाला जाता है, लेकिन कुछ घरों में बिल्लियों को पालना अशुभ माना जाता है। यहां तक की कुछ लोग तो बिल्ली के सामने आने या बिल्ली के रास्ते काटने तक को अशुभ मानते हैं। आज हम आपको बिल्लियों से जुड़े कुछ अजीबोगरीब फैक्ट्स के बारे में बता रहे हैं।
एक सामान्य बिल्ली दिन में लगभग 15 घंटे सो सकती है। बिल्ली म्याऊं का इस्तेमाल हमेशा इंसानों के लिए करती है। एक नर बिल्ली अपना उल्टा हाथ ज्यादा चलाती है और मादा बिल्ली सीधा हाथ ज्यादा चलाती है। एक बिल्ली की बॉडी में 230 हड्डियां होती हैं। एक बिल्ली अपनी लंबाई से 7 गुना अधिक ऊंची छलांग मार सकती है। बिल्ली की नाक इंसान से काफी तेज होती है, इसलिए बिल्ली इंसान से 14 गुना ज्यादा तेज सूंघ सकती है।
बिल्लियों को पानी अच्छा नहीं लगता है, क्योंकि जब बिल्ली पानी में भीग जाती है तो वो ठीक से कार्य नहीं कर पाती है। एक बिल्ली की सीधी और उल्टी मूछों पर बारह-बारह बाल होते हैं। दुनिया में बिल्ली की आखें किसी भी जानवर से बहुत ज्यादा तेज होती हैं। इसी कारण बिल्ली को अंधेरे में भी साफ नजर आ जाता है। बिल्ली को कलर ठीक प्रकार से नजर नहीं आते हैं, जिस कारण बिल्ली को हरी घास लाल नजर आती है।
एक बिल्ली का शरीर बहुत लचीला होता है, अगर 70 मीटर की ऊंचाई से भी गिर जाए तो भी उसे चोट नहीं लगेगी। बिल्ली की सुनने की क्षमता इंसानों से बहुत ज्यादा तेज होती है। एक बिल्ली के पीछे वाले पैरों में चार पंजे होते हैं और आगे वाले पैरों में पांच पंजे होते हैं। बिल्ली को पूरे शरीर में कहीं भी पसीना नहीं आता है, सिर्फ पंजों पर ही आता है। बिल्ली का दिल 1 मिनट में 110-140 बार धड़कता है। ये इंसानों से काफी ज्यादा है।