जानिये इस बार हेमा मालिनी कहां से लड़ेंगी चुनाव?
बीजेपी की लोकसभा चुनाव की पहली सूची सामने आ चुकी है। पहली सूची में 184 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। अभिनेत्री एवं वर्तमान भाजपा सांसद हेमा मालिनी इस बार भी मथुरा से ही चुनाव लड़ेंगी। पिछली बार भी उन्हें यहीं से मौका मिला था। सूची में अपना ना
बीजेपी की लोकसभा चुनाव की पहली सूची सामने आ चुकी है। पहली सूची में 184 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। अभिनेत्री एवं वर्तमान भाजपा सांसद हेमा मालिनी इस बार भी मथुरा से ही चुनाव लड़ेंगी। पिछली बार भी उन्हें यहीं से मौका मिला था। सूची में अपना नाम आने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए हेमा ने कहा कि लोग चाहते थे कि मैं यहां से फिर से चुनाव लड़ूं। मैं अमित शाह जी और मोदी जी की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे फिर से चुना। मैं कड़ी मेहनत करुंगी और क्षेत्र में विकास लाऊंगी मैं अन्य राजनेताओं की तरह नहीं हूं, यहां के लोग मेरे काम को पसंद करते हैं।
Hema Malini, BJP MP from Mathura: People wanted me to contest from here again, I'm thankful to Amit Shah ji and Modi ji for choosing me again. I will work hard and bring development to the area. I'm not like other politicians, people here like my work. pic.twitter.com/kXL6Es1Vd1— ANI UP (@ANINewsUP) 21 March 2019