रेप का प्रयास करने वाले माओवादी की पीटकर हत्या

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

रेप का प्रयास करने वाले माओवादी की पीटकर हत्या

नई दिल्ली। झारखंड के पलामू जिले में लोगों ने कथित रूप से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले एक माओवादी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मरने वाले माओवादी की पहचान झारखंड जनमुक्ति परिषद् के सदस्य अनिल सिंह के रूप में हुई। सिंह


रेप का प्रयास करने वाले माओवादी की पीटकर हत्यानई दिल्ली। झारखंड के पलामू जिले में लोगों ने कथित रूप से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले एक माओवादी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मरने वाले माओवादी की पहचान झारखंड जनमुक्ति परिषद् के सदस्य अनिल सिंह के रूप में हुई। सिंह जेजेएमपी प्रमुख पप्पू लोहरा का करीबी रिश्तेदार बताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि सिंह ने बृहस्पतिवार रात को एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस पर महिला ने शोर मचा दिया।

शोर सुनकर लोग एकत्रित हो गए और आरोपी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। एसपी इंद्रजीत महाथा ने कहा कि पुलिस ने शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।