दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या

ठाकुरद्वारा। ससुरालियों ने विवाहिता की दहेज की खातिर हत्या कर दी। पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली के ग्राम मदारपुर निवासी हेमंत कुमार ने अपनी बहन चंचल कुमारी का विवाह 24 नवंबर 2017 को थाना डिलारी के ग्राम पीपली उ


दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या ठाकुरद्वारा। ससुरालियों ने विवाहिता की दहेज की खातिर हत्या कर दी। पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

कोतवाली के ग्राम मदारपुर निवासी हेमंत कुमार ने अपनी बहन चंचल कुमारी का विवाह 24 नवंबर 2017 को थाना डिलारी के ग्राम पीपली उमरपुर निवासी यशदीप के साथ किया था। आरोप है कि पति यशदीप समेत ससुरालजन चंचल को कम दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उसको लगातार मारते पीटते थे। 11 मार्च 2019 को चंचल ने अस्पताल में पुत्र को जन्म दिया। इसके बाद भी चंचल का सही से उपचार नहीं कराया।

शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि चंचल की मौत हो गई है। मायके से परिजन ससुराल पहुंचे तो चंचल का शव कमरे में पड़ा था। उसके पति समेत परिवार के सदस्य गायब थे। उनके हंगामा करने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के भाई ने चंचल के पति यशदीप, जेठ जयदीप, सास कुसुम देवी औस ससुर रविंद्र सिंह के खिलाफ दहेज के लिए हत्या की तहरीर दी है। एसओ डिलारी के अनुसार चारों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।